IND vs NZ: मनीष पांडे का खुलासा, पता था कि वेलिंगटन में सुपर ओवर में जायेगा मैच
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मनीष पांडे ने जीत के बाद कहा कि हमें पहले पता था कि यह मैच सुपर ओवर में जायेगा। भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है और अब उसका लक्ष्य 5-0 करने का है। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अगर ऐसा करने में विराट सेना कामयाब हो जाती है तो वह क्रिकेट के इतिहास की पहली टीम होगी जो किसी भी टीम को 5-0 से हरायेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बावजूद शार्दुल ठाकुर को है इस बात का अफसोस, हुए नाराज
वेलिंगटन के मैदान पर कीवी टीम को लगातार दूसरे मैच में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोये लेकिन मनीष पांडे ने पारी को संभालते हुए न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया जहां पर भारतीय टीम बचाने में कामयाब रही।
और पढ़ें: IND vs NZ: अनलकी टिम साउथी का खुलासा, बताया-सुपर ओवर में उन्हीं से क्यों कराई जाती है गेंदबाजी

मनीष पांडे ने बताया भारत की जीत का मंत्र
भारत के लिये मनीष पांडे ने 36 गेंद में 50 रन की पारी खेली और नाबाद ही वापस लौटे, मनीष पांडे की पारी की बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 165 रन बनाये।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यही हमारा मंत्र है, सिर्फ इन दो मैचों में नहीं हम किसी भी मैच में आखिरी गेंद तक हार नहीं मानेंगे। अगर आप इस मानसिकता से खेलेंगे तो आपको इस तरह के सुपर ओवर वाले मैच मिलेंगे और आपके पास वहां से जीतने का मौका होगा।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिये दोनों टीमें रविवार को माउंट मौनगानुई में खेलेगी। ऐसे में भारत ने पहले ही 4-0 की बढ़त बना ली है अब उसके पास 5-0 करके कीवी टीम को क्लीन स्वीप करने का मौका है।
उन्होंने कहा, ‘हम हमारे पर सीरीज को 5-0 से जीतने का मौका है और ऐसा करना बेहद ही शानदार होगा। पांचवें मैच में हमारी कोशिश यही होगी। किसी भी टीम ने इससे पहले ऐसा नहीं किया है ऐसे मुझे लगता है इसकी शुरुआत करना शानदार होगा।'

पांडे ने कहा कि हमें पहले पता था कि मैच सुपर ओवर में जायेगा
पांडे से जब पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों को इस बात का भरोसा था कि वे एक बार फिर सुपर ओवर में जीतेंगे तो उन्होंने कहा, ‘बीच के ओवरों में लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल जाएगा। लेकिन पिछले मैच में हम ऐसा करने में सफल रहे थे जिससे हमारा विश्वास और बढ़ा कि हम मैच को सुपर ओवर तक लेकर जा सकते हैं। हम आखिरी के कुछ गेंदों से पहले आश्वस्त थे कि मैच सुपर ओवर में जाएगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
