
आई ये जानकारी
पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने इकनॉमिक्स टाइम्स से पुष्टि करते हुए कहा, "हम इस साल के लिए आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप पर विचार कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, ''हम पतंजलि ब्रांड को वैश्विक विपणन मंच देना चाहते हैं, इसलिए हम इस साल के लिए आईपीएल के प्रायोजन पर विचार कर रहे हैं। इसलिए पतंजलि भारत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक प्रस्ताव बनाने पर विचार कर रही है।''

पारदर्शिता चाहता है बोर्ड
बीसीसीआई आईपीएल-13 के नए प्रायोजक के लिए पूरी पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन करेगी। बीसीसीआई जल्द ही आईटीबी निकालने वाली है। स्पॉन्सर चुनने के लिए टेंडर प्रक्रिया का पालन किया जाएगा क्योंकि बोर्ड पारदर्शिता चाहता है। इन्विटेशन बिड के तहत नीलामी जीतने वाले को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का प्रायोजक नियुक्त किया जाएगा।
सगाई के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे चहल और धनश्री, वीडियो आया सामने

वीवो ने तोड़ा करार
बता दें कि वीवी कंपनी ने 5 साल के लिए करार किया था, लेकिन उन्होंने इस साल होने वाले सीजन के लिए करार तोड़ दिया है। 2021 से लेकर 2013 तक होने वाले तीन सीजन के लिए वीवो स्पॉन्सर होगा। बीसीसीआई को वीवो से तय हुए करार के अनुसार एक साल के 440 करोड़ मिलते थे। वीवो ने 2017 में आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार 2199 करोड़ रुपए में हासिल किए थे।


Click it and Unblock the Notifications
