For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप टीम से खुश नहीं हैं बाबर, बोर्ड ने किया नजरअंदाज

Babar Azam unhappy with squad selection for T20 World Cup 2021 | वनइंडिया हिंदी

कराची : पाकिस्तान ने सोमवार को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की। हालांकि, टीम के कप्तान बाबर आजम ने मेगा इवेंट के लिए टीम में किए गए बदलावों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। टीम में काफी बदलाव रहे जिससे बाबर नाखुश हैं। सूत्रों के मुताबिक विश्व कप के लिए टीम के चयन पर पाकिस्तान के कप्तान को भरोसे में नहीं लिया गया। हाल ही में पाकिस्तान जिस तरह से खेल रहा है, उसकी तुलना में टीम में काफी बदलाव थे। कुछ खिलाड़ी जिन्होंने लंबे समय से सबसे छोटा प्रारूप नहीं खेला है, उन्होंने उस टीम में जगह बनाई जो बाबर को पसंद नहीं थे।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम शारजील खान, फखर जमान, फहीम अशरफ और उस्मान कादिर के साथ जाना चाहते थे। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बजाय कप्तान से कहा गया कि वह चयन प्रक्रिया के बजाय खेल खेलने पर ध्यान दें। इस प्रकार आसिफ अली, खुशदिल शाह, आजम खान और सोहैब मकसूद को टीम का हिस्सा बनने के लिए चुना गया। इस फैसले की क्रिकेट जगत और दर्शकों द्वारा आलोचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : ये रहे भारत की जीत के 3 'हीरो', इंग्लैंड हुआ चारों खाने चित

पहले यह बताया गया था कि मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक ने बोर्ड के साथ संघर्ष के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह भी आजम खान के चयन से नाखुश नजर आए और इसी मुद्दे पर बोर्ड के साथ उनकी बहस भी हुई। टीम की घोषणा के तुरंत बाद, पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने टी 20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी-अपनी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया।

मध्यक्रम के बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदिल शाह को टी20 प्रारूप में प्रभावशाली संख्या नहीं होने के बावजूद टीम में चुना गया। इस प्रकार फखर जमान और कीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद की अनुभवी जोड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान इस मार्की इवेंट से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेगा।

ये है टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आसिफ अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, सोहैब मकसूद, आजम खान, इमाद वसीम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहदाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, शाहीन अफरीदी

Story first published: Tuesday, September 7, 2021, 20:24 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+