For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : ये रहे भारत की जीत के 3 'हीरो', इंग्लैंड हुआ चारों खाने चित

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : 'विराट सेना' के लिए पुराने रिकाॅर्ड मायने नहीं रखते, यह बात एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ चाैथे टेस्ट में रोमांचक जीत के साथ साबित हो गई। टीम ने ओवल के मैदान में 50 साल बाद जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने गजब का खेल पेश करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 210 पर ढेर कर 157 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है। हालांकि, एक समय ऐसा था जब मैच इंग्लैंड के पक्ष में भी जाता दिखा रहा था और ड्रा की तरफ भी, लेकिन आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर अपनी अंगुलियों पर नचाते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया। टीम को जीत दिलाने में सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन तीन खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने पूरे मैच में सबका ध्यान अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचा। आइए जानें काैन हैं वो तीन खिलाड़ी, जिसके चलते इंग्लैंड चारों खाने चित्त हो गए।

यह भी पढ़ें- ये है सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाला गेंदबाज, 125 सालों से नहीं टूटा रिकाॅर्ड

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा के बल्ले से दूसरी पारी में निकली शतकीय पारी इंग्लैंड को ले डूबी। रोहित ने पहली पारी में 11 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 127 रन बनाए, जिसमें 14 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। रोहित ने केएल राहुल साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी जिसकी बदाैलत भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाकर मेजबान टीम को 368 रनों का लक्ष्य दिया।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर

इस खिलाड़ी ने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी इंग्लैंड की नींद उड़ा दी। भारतीय टीम पहली पारी में 191 रनों पर ढेर होने के बाद मैच में वापसी करने में मुश्किल दिख रही थी, लेकिन शार्दुल ने टीम को जीत दिलाने में दोनों पारियों में अहम योगदान दिया। अगर यह कहें कि सबसे जबरदस्त खेल उन्हीं ने दिखाया तो इसमें कोई गलत नहीं, क्योंकि शार्दुल ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूती दिलाने में काम किया। पहली पारी में जब टीम ने 127 पर 7 विकेट गंवा दिए थे तो शार्दुल ने 8वें नंबर पर आकर 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 57 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इस कारण टीम किसी न किसी तरह 191 रन पहली पारी में बना सकी जो एक समय 150 के पास ढेर होती दिख रही थी। फिर शार्दुल ने दूसरी पारी में भी 72 गेंदों में 60 रन बनाकर मेजबान को बड़ा लक्ष्य देने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा शार्दुल ने 3 विकेट भी लिए।

उमेश यादव

उमेश यादव

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने साबित किया कि अनुभव काम आता है। उमेश ने पहली पारी में 19 ओवर फेंकते हुए 3 विकेट लिए थे, जिस कारण इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 290 रन बना सका। उन्होंने हासिब हमीद, डेविड मालन व कप्तान जो रूट के कीमती विकेट लिए। उमेश ने जो रूट को बोल्ड किया था। वहीं दूसरी पारी में उमेश ने 3 विकेट लिए। उन्होंने क्रिस वोक्स व क्रेग ओवर्टन का शिकार किया। अंत में जेम्स एंडरसन को आउट कर जीत दिलाई। यही नहीं, उमेश ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय 23 गेंदों में 25 रन भी बनाए, जिसमें 1 चाैका व 2 छक्के शामिल रहे। उमेश को इशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने मैनजमेंट के इस फैसले को सही साबित भी किया।

Story first published: Monday, September 6, 2021, 21:24 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+