Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 में बाबर आजम ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर अक्सर खेल जगत में इस बात की चर्चा होती है कि कौन सा खिलाड़ी ज्यादा बेहतर है। बाबर आजम ने 5 साल पहले ही पाकिस्तान के लिये खेलना और न सिर्फ अपने लिये नाम कमाया बल्कि तीनों प्रारूप में पाकिस्तान की टीम के कप्तान बन गये। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी इस समय नेशनल टी20 कप का हिस्सा बन रहे हैं। रावलपिंडी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सेंट्रल पंजाब की टीम का हिस्सा बने हुए हैं, जिसमें गुरुवार को नॉर्थन पंजाब की टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने टी20 प्रारूप में छठा शतक लगाया।

इस शतक के साथ ही बाबर आजम टी20 प्रारूप में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं और इस रिकॉर्ड के मामले में अहमद शहजाद और कामरान अकमल को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 प्रारूप में 5-5 शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही बाबर आजम ने टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़ें: अंपायर ने दिया नॉट आउट फिर भी छोड़ा मैदान, ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में पूनम राउत ने दिखाई अद्भुत खेल भावना

विराट कोहली ने टी20 प्रारूप में 315 मैच खेलते हुए 5 शतक लगाये हैं, जबकि बाबर आजम ने 194 मैचों में 6 शतक लगा दिये हैं। नॉर्थन पंजाब के खिलाफ खेले गये इस मैच में बाबर आजम ने 63 गेंदों का सामना किया 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रनों की पारी खेली, हालांकि इसके बावजूद बाबर आजम की टीम मैच हार गई।

इसके साथ ही बाबर आजम टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी पर पहुंच गये हैं। वह रोहित शर्मा के साथ टी20 प्रारूप में 6 शतक लगाकर इस लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गये हैं। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर से यूएई में टी20 विश्वकप का आगाज होना है, जिसका हिस्सा बनने से पहले बाबर आजम का शतक पाकिस्तान के लिये अच्छी खबर है।

और पढ़ें: IPL 2021: धोनी ने सीएसके के लिये लगाया खास शतक, डुप्लेसिस के नाम भी हुआ बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्वकप के लिये अपने पहले मैच में भारत का सामना करना है, जिसका आयोजन 24 अक्टूबर से दुबई में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप मुकाबलों में अब तक 17 बार भिड़ंत हो चुकी है और पाकिस्तान की टीम को अभी भी भारत पर पहली जीत की तलाश है।

Story first published: Friday, October 1, 2021, 17:49 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+