For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डीन जोंस की हुई मौत

Dean Jones dies due to cardiac arrest in Mumbai at the age of 59| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत को गहरा दुख देने वाली खबर सामने आई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट दिग्गज डीन जोन्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जोन्स स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और मुंबई के सात सितारा होटल में ठहरे हुए थे। वह 59 वर्ष के थे।

भारतीय मीडिया में थे लोकप्रिय

भारतीय मीडिया में थे लोकप्रिय

डीन जोन्स एक सक्रिय क्रिकेट विश्लेषक रहे हैं और उन्हें यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 पर ऑफ-ट्यूब कमेंट्री करने के लिए साइन किया गया था। जोन्स भारतीय मीडिया में एक लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनका शो 'प्रो डीनो' एनडीटीवी पर बेहद लोकप्रिय था। उन्होंने दुनिया के विभिन्न लीगों पर टिप्पणी की है और अपने सटीक विचारों के लिए जाने जाते हैं।

'बड़े क्रिकेटर्स की बीवियां लेती हैं ड्रग्स', एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने किया दावा

ऐसा रहा करियर

ऐसा रहा करियर

मेलबर्न में जन्मे डीन जोन्स ने 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें 46.55 की औसत से 3631 रन बनाए। 216 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ, जोन्स ने 11 शतक बनाए और एलन बॉर्डर की टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। जोन्स ने 164 वनडे भी खेले और सात शतकों और 46 अर्द्धशतकों की मदद से 6068 रन बनाए।

हाल ही में की थी धोनी की तारीफ

हाल ही में की थी धोनी की तारीफ

जोन्स ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर धोनी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि धोनी 'रूढ़िवादी' मार्ग का अनुसरण करते हैं और विरोधियों से गलती होने का इंतजार करते हैं। उन्होंने धोनी को सर्वकालिक अपने शीर्ष पांच भारतीय खिलाड़ियों में भी रखा। जोंस ने कहा था, "एक कप्तान के रूप में, वह अपनी रणनीति में काफी रूढ़िवादी है। लेकिन वह आपके लिए एक गलती करने की प्रतीक्षा करता है और फिर कोबरा की तरह अपनी चपेट में ले लेते हैं। लोगों को हमेशा याद रहेगा कि उसने क्या किया है। वह मेरे शीर्ष पांच भारतीय खिलाड़ियों में से होंगे।"

Story first published: Thursday, September 24, 2020, 16:16 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+