
अंपायर ने कर डाली दो गलती
दरअसल, गेल खराब अंपायरिंग का शिकार हो गए। सिर्फ एक बार ही नहीं, बल्कि तीन-तीन बार। हुआ कुछ ऐसा कि विंडीज की पारी का तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क फेंकने आए। उनके सामने थे क्रिस गेल। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर अंपायर क्रिस गैफने ने गेल को कैच आउट दिया, गेल ने रिव्यू लिया और रीप्ले में में देखा गया कि गेंद उनके बल्ले से लगी ही नहीं। साबित हो गया कि अंपायर गलत हैं। वो बच गए। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने यॉर्कर फेंकी। अंपायर ने अब गेल को एल्बीडब्ल्यू आउट दे दिया, गेल ने फिर रिव्यू लिया और अंपायर फिर गलत साबित हुए। गेल फिर बच गए। इस खराब अंपायरिंग पर गेल भी निराश दिखे।

फिर इस तरह हुआ गेल से धोखा
विंडीज की पारी का 5वां ओवर फिर स्टार्क फेंकने आए। इस बार स्टार्क ने ओवर की पांचवीं गेंद पर एल्बीडब्ल्यू किया। अंपायर ने आउट दिया, लेकिन गेल ने फिर रिव्यू मांग लिया। हालांकि इस बार वह बच नहीं सके और देखा गया कि वह पूरी तरह से आउट हैं। लेकिन जैसे गेल पवेलियन लाैटे तो इसके बाद एक नया विवाद उठ गया। दरअसल, यहां फिर गेल के साथ धोखा हुआ। ओवर की चाैथी गेंद नो बाॅल दी लेकिन अंपायर ने उसपर ध्यान नहीं दिया था। स्टार्क का पैर काफी बाहर था। अगर अंपायर ने चाैथी गेंद नो बाॅल दी होती तो पांचवीं गेंद गेल को फ्री-हिट मिलती और गेल आउट ना होते। गेल 21 रन बनाकर आउट हुए, जिस कारण विडीज 14 रन से यह मैच हार गई थी।
जब रबाडा के तूफानी यॉर्कर से दो टुकड़े में टूट गया धवन का बल्ला, देखें VIDEO

खराब अंपायरिंग पर गावस्कर भी बोले
इस दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी अंपायरिंग की खूब आलोचना की। उनका कहना था कि अंपायर की वो एक चूक मैच का नतीजा पलट सकती है और हुआ भी कुछ-कुछ वैसा ही। क्रिस गैफने की इस गलती पर गावस्कर ने कहा कि इसे माफ नहीं किया जा सकता है, ये बर्दाश्त के बाहर है। गावस्कर ने सलाह दी कि थर्ड अंपायर हर गेंद को चेक करे। इससे मैदान में खड़े अंपायर का बोझ कम होगा और वो एल्बीडब्ल्यू, वाइड और कैच आउट जैसे फैसले पर ध्यान दे सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications
