सहवाग के बेबी सिटिंग वाले VIDEO पर ऋषभ पंत ने ली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की चुटकी
नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के मद्देनजर एक ऐड शूट किया था। इसमें सहवाग छोटे-छोटे बच्चों की कंगारू टीम के साथ दिख रहे थे और सहवाग उनके बेबीसिटर बनने के लिए तैयार थे। दरअसल सहवाग भारत की ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीरीज के प्रसारणकर्ता नेटवर्क के साथ एक विज्ञापन शूट किया है। इसमें सहवाग ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। ऐड में वीरू बच्चों को पुचकारते हुए पूछते हैं- अले-अले-ले-ले देखो कौन आया है। ऑस्ट्रेलिया की पूरी पलटन आई है। इसके बाद वीरू याद दिलाते हैं कि जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो उन्होंने पूछा था बेबीसिटिंग करोगे। हमने कहा, सब के सब आ जाओ, बिल्कुल करेंगे।
|
सहवाग ने मचाई कंगारूओं में खलबली-
हालांकि सहवाग का यह अंदाज पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन को कतई रास नहीं आया था। हेडन ने सहवाग को चेतावनी देते हुए कहा है- सावधान! ऑस्ट्रेलियाई लोगों का कभी मजाक मत उड़ाना वीरू लड़के। जरा याद करो विश्व कप में कौन बेबीसिटिंग कर रहा था।' लगता है सहवाग का यह ऐ़ड कई ऑस्ट्रेलियाई लोगों की नींद उड़ाने वाला है और हेडन का यह प्रतिक्रिया तो अभी शुरुआत भर है।
|
'असली बेबीसिटर' ऋषभ पंत की प्रतिक्रिया-
लेकिन वीरू के इस ऐड पर 'असली बेबीसिटर' ऋषभ पंत ने मजेदार प्रतिक्रिया की है। पंत को सहवाग का यह अंदाज काफी भाया और उन्होंने कहा- 'वीरू पाजी मुझे बता रहे हैं कि क्रिकेट और बेबीसिटिंग में बेहतर कैसे बना जाए।' इसके बाद पंत ने सहवाग को अपनी प्रेरणा बताया। बता दें कि पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कंगारू कप्तान टिम पेन ने अपनी बच्चों की बेबीसिटिंग करने के लिए कहा था और उसके बाद पंत ने पेन के बच्चों को गोदी में लेकर एक फोटों भी क्लिक करवाई थी। उसके बाद से पंत और बेबीसिटर एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली हार पर कार्तिक का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरे पर प्रोग्राम-
ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच 24 फरवरी को विशाखापत्तनम में खेलना है जो की एक टी-20 मैच होगा। दूसरा टी-20 मैच 27 फरवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा। उसके बाद 2 मार्च से वनडे सीरीज शुरू होगी जो 13 मार्च तक चलेगी। बता दें कि मिशेल स्टॉर्क इस सीरीज में भाग नहीं ले पाएगे जबकि भारतीय टीम में भी कुछ अहम खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। विश्व कप से पहले भारत के लिए यह एक अच्छी घरेलू सीरीज साबित होने वाली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
