For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली हार पर कार्तिक का बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर अंतिम टी-20 मैच में करीबी मुकाबला 4 रनों से हार गया। इस मैच में एक समय भारत जीत की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन टिम साउदी ने आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करके बाजी पलट दी। हालांकि भारत की हार के लिए साउदी की गेंदबाजी के साथ दिनेश कार्तिक की 'सोच' को भी जिम्मेदार ठहराया गया। कार्तिक की टीम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक आलोचना नहीं की गई लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई।

कार्तिक को छक्का मारने का विश्वास था

कार्तिक को छक्का मारने का विश्वास था

अब जब सीरीज का परिणाम कीवी पक्ष में जा चुका है और टीम इंडिया भी अपना दौरा पूरा करके भारत वापस आ चुकी है तो दिनेश कार्तिक ने फिर से अंतिम ओवर के उस किस्से को याद किया है। बता दें कि मैच के अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक का एक रन ना लेना खासा चर्चाओं में रहा था। अब कार्तिक ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि कृणाल को एक रन लेने से इनकार करने के बाद उन्हें विश्वास था कि वह छक्का मार सकते हैं।

अंतिम ओवर में 16 रनों की दरकार थी-

अंतिम ओवर में 16 रनों की दरकार थी-

गौरतलब है कि इस ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। कार्तिक ने पहली गेंद पर दो रन लिए फिर अगली गेंद उन्होंने डॉट खेली और उसके बाद तीसरी गेंद पर एक रन लेने से इंकार कर दिया। उसके बाद चौथी गेंद पर कार्तिक ने एक ही रन लिया। इस फैसले की काफी आलोचना हुई क्योंकि भारत के हाथ में आई जीत निकल चुकी थी। कार्तिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि उस स्थिति (145 रन पर छह विकेट) के बाद मैंने और कृणाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हम मैच को ऐसी स्थिति में लाने में सफल रहे जहां गेंदबाज दबाव में थे। हमें काम खत्म करने का यकीन था। और एक रन नहीं लेने के बाद मुझे विश्वास था कि मैं छक्का मार सकता हूं।'

जो रूट पर कथित समलैंगिक टिपप्णी करने के चलते चार मैचों के लिए निलंबित हुए गैब्रियल

कार्तिक ने दिया साउदी को श्रेय-

कार्तिक ने दिया साउदी को श्रेय-

जब कार्तिक ने यह पूछा गया कि क्या रन लेने से इंकार करने के बाद टीम प्रबंधन ने उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा, 'वे सभी स्थिति से अवगत थे और जानते थे कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। उस दिन हम काफी अच्छे नहीं थे। लेकिन सहयोगी स्टाफ लंबे समय से हमारे साथ है इसलिए इसे समझता है।' इसके साथ ही कार्तिक ने कहा कभी आप गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा देते हैं तो कभी गेंदबाज अच्छा करते हैं। उस समय टिम साउदी को इसका श्रेय देना होगा जिन्होंने दबाव में अच्छी यॉर्कर का इस्तेमाल किया।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 10:16 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+