VIDEO: रोहित शर्मा की 'समझदारी' वाले शतक पर पहली बार कोहली ने कही ये बात
नई दिल्ली। हिटमैन रोहित शर्मा ने 5 जून को जिस अंदाज में प्रोटियाज टीम का शिकार किया उससे टीम इंडिया के कप्तान कोहली मंत्रमुग्ध हो गए हैं। यह रोहित की वनडे क्रिकेट में सबसे धीमी शतकीय पारी थी लेकिन कप्तान कोहली ने इस पारी के लिए ऐसे शब्द बोले हैं जिनको सुनकर रोहित इस पारी के लिए खुद पर लंबे समय तक गर्व कर सकते हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने इस मैच में 144 गेंदों पर नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी।

रोहित ने कोहली को किया मंत्रमुग्ध-
कप्तान विराट कोहली ने इसको वनडे क्रिकेट में रोहित की सबसे बेहतरीन पारी बताया है। ये एक काफी बड़ा बयान है जिससे यह सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर जिस बल्लेबाज ने तीन-तीन दोहरे ODI शतक लगा रखे हो तो उसने अपनी इस धीमी पारी में ऐसा क्या कर दिया जिससे वह इतनी शानदार हो गई है। कोहली ने खुद इसका जवाब देते हुए बताया है कि एक तो यह विश्व कप के दबाव में खेली गई और ऊपर से पहले ही मैच में जीत का भी प्रेशर अलग था।

कप्तान ने किया टॉप-थ्री के रोल का भी खुलासा-
उन्होंने कहा, 'मेरी राय में यह रोहित की बेस्ट ODI पारी है क्योंकि विश्व कप के पहले ही मैच में अलग किस्म का दबाव होता है।' इसके साथ ही कोहली ने टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों के रोल का भी खुलासा करते हुए कहा कि किसी एक बल्लेबाज को अंत तक टिकने की जरूरत होती है जिसको रोहित ने बखूबी निभाया।
वर्ल्ड कप 2019 : रिटायरमेंट से वापसी की खबर पर डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान
|
इस धीमी पारी में समाई है ODI की सारी महानता-
आपको बता दें कि इस मैच में रबाडा ने कुछ अवसरों पर रोहित को अपनी गति, सटीकता और उछाल से काफी परेशान किया था। इससे किसी भी बल्लेबाज का ध्यान भंग हो सकता था। कोहली ने इस बात को नजाकत को समझते हुए रोहित की एकाग्रता को भी पूरे अंक दिए। उन्होंने कहा, 'जब आप कुछ बाउंसर ऐसे झेलते हैं तो फिर दोबारा उतनी ही शांति के साथ वापसी करना आसान नहीं होता है। कई बार बल्लेबाज ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकलना चाहता है लेकिन रोहित ने बेहतरीन ठोस पारी खेली। वह काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और हम उनसे काफी परिपक्वता व जिम्मेदारी की अपेक्षा करते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
