For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : रिटायरमेंट से वापसी की खबर पर डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। विश्व कप शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक मजबूत प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन विश्व कप में लगातार तीन मैचों में हार के साथ अब प्रोटियाज ना केवल अंक तालिका में सबसे फिसड्डी हो गए हैं बल्कि उन पर इस टूर्नामेंट से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है। भारतीय टीम ने 5 जून को हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर इस टीम के माथे पर चिंता की गहरी लकीरें छोड़ दी हैं। ऐसे में अफ्रीकी टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स से जुड़ी हुई एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

संन्यास से लौटना चाहते थे डिविलियर्स-

संन्यास से लौटना चाहते थे डिविलियर्स-

खबर के मुताबिक एबी डिविलियर्स ने विश्व कप के लिए अपने संन्यास को छोड़ने का इरादा कर लिया था और राष्ट्रीय टीम को अपनी फिर से खेलने की इच्छा जाहिर कर दी थी। लेकिन प्रोटियाज टीम प्रबंधन ने डिविलियर्स के इस प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया। माना जा रहा है कि डिविलियर्स ने यह प्रस्ताव तब दिया था जब विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड अपनी अंतिम टीम चुनने जा रहा था। यानी ये अप्रैल महीने की बात है। जब विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम चुनने की बारी आई तो उससे 24 घंटे पहले ही डिविलियर्स ने अपने संन्यास से यू-टर्न लेने का इरादा जाहिर कर दिया था। वैसे भी डिविलियर्स तब आईपीएल-12 से प्रचंड फार्म के साथ लौटे थे।

दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने दिया ये जवाब-

दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने दिया ये जवाब-

डिविलियर्स के इस प्रस्ताव पर जहां क्रिकेट फैंस बहुत खुश होते और विश्व कप में भी नई जान फूंक जाती, तो वही अफ्रीकी बोर्ड और टीम प्रबंधन ने इस प्रस्ताव को साफ तौर पर नकार दिया। यहां तक की विश्व कप टीम चुनते समय डिविलियर्स पर चर्चा तक नहीं की गई। इसके पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। एक तो ये कि डिविलियर्स ने विश्व कप से ठीक एक साल पहले 2018 में संन्यास की औचक घोषणा कर दी थी। दूसरा ये कि उन्होंने हाल के समय में दक्षिण अफ्रीका में कोई घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला है। इसके अलावा टीम प्रबंधन इस बात को लेकर भी सचेत था कि डिविलियर्स ने जब टीम छोड़ी थी तब नए खिलाड़ियों ने विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों में बहुत मेहनत की है। अगर डिविलियर्स के स्थान पर ऐन समय पर उनको बाहर कर दिया जाता तो ये उनके साथ नाइंसाफी भी होती।

वापसी की खबर पर क्या बोले डिविलियर्स-

इसी बीच खुद एबी डिविलियर्स सामने आए हैं और उन्होंने अपनी वापसी की खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को हर हाल में सपोर्ट करने की बात को एक बार फिर से दोहराया है। ये बात उनके ताजातरीन ट्वीट में भी देखी जा सकती है। उन्होंने अभी तक हार नहीं मानने के जज्बे को आगे बढ़ाते हुए अपनी टीम को सपोर्ट किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'इस समय सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि हम अपनी टीम को सपोर्ट करने पर ध्यान दें। अभी लंबा सफर तय करना है और मुझे यकीन है कि लड़के अभी भी अच्छा कर सकते हैं।'

CWC19: अब कोहली भी धोनी की तरह चलाने लगे हैं दिमाग, ऐसे फंसाया डी कॉक को जाल में

Story first published: Thursday, June 6, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+