
घर पर जीता लगातार 7वां टी20 मैच
बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4 विकेट की जीत के साथ इस सफर का आगाज किया था, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में 39 रन, दूसरे मैच में 48 रन और आखिरी मैच में 9 विकेट से जीत हासिल की। वहीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की टीम ने पहले मैच में 23 रन से जीत हासिल की तो वहीं पर दूसरे मैच में 5 विकेट से हराया। वहीं पर ढाका के मैदान पर खेले गये आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक तीसरे मैच में 10 रनों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार सीरीज जीतने में कामयाब हुई।

127 रन पर ही सिमटी बांग्लादेश की बल्लेबाजी
बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हालांकि उसका यह बेहद खराब साबित हुआ। महज 3 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था। जोश हेजलवुड ने मोहम्मद नईम को कैच कराया तो एडम जाम्पा ने सौम्य सरकार को एलबीडब्ल्यू किया। वहीं पर शाकिब अल हसन (26) और कप्तान महमदुल्लाह (52) ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 44 रनों की साझेदारी की ही थी कि जंपा ने फिर से साझेदारी तोड़ी और शाकिब अल हसन को कैच कराकर वापस भेजा।
जहां एक ओर बांग्लादेश की टीम के बल्लेबाज रन बनाने में मुश्किल का सामना कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर कप्तान महमदुल्लाह ने 53 गेंदों में 4 चौके की मदद से 52 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मुस्तफिजुर रहमान ने कंगारुओं को रखा जीत से दूर
बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बनाये जिसके बाद लगा कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को आसानी से जीत लेगा, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। रनों का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने बेन मैकडेमॉट (35) और मिचेल मार्श (51) के दम पर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन मुस्तफिजुर रहमान (4 ओवर में 9 रन) के खिलाफ ज्यादा संभल कर खेलने की वजह से रनों में काफी पीछे हो गये। नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिये 22 रनों की दरकार रही और वो सिर्फ 11 ही बना सकी। बांग्लादेश की टीम ने 10 रन से जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications