For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BAN vs NZ: लैथम-एलन के दम पर आखिरी मैच में जीता न्यूजीलैंड, बांग्लादेश के नाम रही सीरीज

BAN vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया, जहां पर कीवी टीम ने सीरीज के आखिरी मैच में 27 रनों से जीत हासिल कर सम्मानजनक तरीके से सीरीज अपने नाम कर ली। हालांकि बांग्लादेश की टीम ने 3-2 से सीरीज को अपने नाम कर लिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना लिया। बांग्लादेश की टीम ने सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल कर पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली थी और सीरीज के आखिरी मैच में इस जीत को और बड़ा करने के इरादे से उतरी थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी 4-1 से हराने का काम किया था। सीरीज के आखिरी टी20 मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में बांग्लादेश की टीम 8 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी और 27 रनों से मैच को हार गई।

और पढ़ें: IPL 2021 के दूसरे हाफ से पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज को भारी नुकसान, DRS से महरूम रहेंगी टीमें

न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (41) और रचिन रविंद्र (17) ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 58 रनों की साझेदारी की। कीवी टीम के लिये इन दोनों ने पावरप्ले के अंदर ही यह स्कोर खड़ा कर दिया था और ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली है लेकिन तभी शोरिफुल इस्लाम ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर बांग्लादेश की वापसी करा दी।

यहां से टीम के कप्तान टॉम लैथम (50) ने एक छोर को संभाले रखा और 37 गेंदों में 2 चौके 2 छक्के की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी छोर पर बल्लेबाज जल्दी-जल्दी अपना विकेट खोते रहे, लेकिन हेनरी निकोल्स (20) और मैक्कॉन्ची (17) की छोटी पारियों के दम पर कीवी टीम 161 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

और पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट हुआ कैंसिल तो लंकाशायर क्रिकेट क्लब को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानें कितने पैसे डूबे

जवाब में मोहम्मद नईम (23) और लिटन दास (10) ने संभलकर पारी की शुरुआत की लेकिन एजाज पटेल ने लिटन दास का विकेट लेकर टीम को पहली सफलता हासिल की। वहीं मैकॉन्ची ने सौम्य सरकार का विकेट लेकर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। एक ओवर बाद मुशफिकर रहीम को भी रचिन रविंद्र ने आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया।

9 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम ने महज 46 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये थे, तभी अफीफ हुसैन (नाबाद 49) ने कप्तान महमदुल्लाह (23) के साथ पांचवे विकेट के लिये 63 रनों की साझेदारी की। हालांकि कुगलिन ने महमदुल्लाह का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ दिया जिसके बाद अफीफ को दूसरे छोर से किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर महज 134 रन ही बना सकी और 27 रनों से मैच हार गई।

Story first published: Saturday, September 11, 2021, 0:24 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+