Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादी में IPL Final देख रहे मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को किया अनदेखा, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। अब वो जमाने बीत गए जब किसी मैच के दौरान सड़के सुनसान हो जाती थी और किसी टेलीविजन वाले की दुकान के बाहर लंबी भीढ़ जमा रहती थी। इसका कारण क्रिकेट के प्रति दीवानगी कम होना नहीं बल्कि हर घर में डिश टीवी की पहुंच के साथ क्रिकेट का मोबाइल फोन तक पहुंचना है। आज भारत में क्रिकेट देखने के माध्यम बदल गए है लेकिन इस खेल के प्रति जोश और जुनून अब भी ज्यों का त्यों है। इस बात को आप इस वीडियो के माध्यम से समझ सकते हैं जिसमें शादी में शामिल हुई भीढ़ आईपीएल फाइनल के जश्न में दूल्हा-दुल्हन को भी भूल गई।

जब करोड़ो लोगों की अटकी सांसे-

जब करोड़ो लोगों की अटकी सांसे-

12 मई की रात भारत में क्रिकेट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक का गवाह बनी। बताने की जरूरत नहीं कि यह मुकाबला था आईपीएल-12 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फाइनल मैच का। सांसे थाम देने वाले इस मुकाबले में अंतिम ओवर तक आते-आते रोमांच अपने चरम तक पहुंच चुका था। चेन्नई को 6 गेंदों पर 9 रन चाहिए थे और मामला अंतिम गेंद तक आते-आते 1 गेंद पर 2 रनों तक पहुंच गया था। आपको बता दें इस मैच में हॉटस्टार ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने वालों की संख्या 18.6 मिलियन तक पहुंच गई थी।

फाइनल मैच ने बदल दिया शादी का नजारा-

फाइनल मैच ने बदल दिया शादी का नजारा-

इसी दौरान जब पूरे देश के क्रिकेट फैंस की सांसे अटकी हुई थी तब यही नजारा एक शादी में आए मेहमानों के बीच भी देखने को मिला। आम-तौर पर शादी बेहद खास मौका होता है और सभी की नजरें केवल दूल्हा और दुल्हन तक सीमित रहती हैं। लेकिन यहां शादी में अलग ही मामला देखने को मिला। आपको बता दें कि जहां ये शादी हो रही थी, वहीं पर लगे एक टीवी पर मैच देखने का इंतजाम किया गया था। मैच के अंतिम ओवर तक आते-आते सभी मेहमान पूरी तरह से क्रिकेट में तल्लीन हो चुके थे। और जैसे ही मलिंगा ने अंतिम गेंद पर शार्दुल ठाकुर को आउट किया, वैसे ही सारा नजारा बदल चुका था।

मुंबई टी20 लीग के पहले ही मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी टीम को दिलाई जीत

दूल्हा-दुल्हन की जगह मलिंगा के लिए बजे बाजे-

मुंबई इंडियंस के जीत हासिल करते ही सभी मेहमान यह ही भूल गए कि वे शादी में आए हुए हैं और उनके सामने दूल्हा-दुल्हन हैं। वे सभी अपनी-अपनी सीटों से उठ खड़े होकर नाचने लगे। इतना ही नहीं, कई लोग तो अपनी सीट पर खड़े होकर नाचने लगे। कुछ ही देर में बाजा बजाने वाले भी जश्न में शामिल हो गए और मुंबई की जीत पर खूब बाजा बजाया। इस पल को देखकर यह कोई भी नहीं कह सकता था कि यह शादी का अवसर है। एक बार फिर से आईपीएल के फाइनल के जरिए ही सही, भारत में क्रिकेट की दीवानगी का एक और बेजोड़ सुबूत मिल गया।

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 13:50 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+