For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs DC: लीग स्टेज के आखिरी मैच में आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आखिरी लीग मैच अंकतालिका में टॉप पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स और तीसरे नंबर पर खड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हो रहा है, जहां पर विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम अंकतालिका में टॉप 2 पर काबिज होने के लिये दिल्ली की टीम के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करने की ओर देख रही है। आरसीबी की टीम को अंकतालिका में टॉप 2 पर काबिज होने के लिये दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कम से कम 163 रनों से जीत हासिल करनी होगी, हालांकि यह आसान नहीं होने वाला है। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 मैचों में से 10 में जीत हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है तो वहीं पर आरसीबी की टीम 13 मैचों में से सिर्फ 8 में ही जीत हासिल कर सकी है।

दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी की टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यूएई के मैदान पर खेले गये अब तक के मैचों में तीनों मैदानों के मुकाबले बल्लेबाजी करना आसान रहा है, जिसके चलते रनों का पीछा करते हुए टीमों का ज्यादातर मैचों में जीत मिली है। इसी को देखते हुए आरसीबी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: 'समझ से परे था जडेजा से पहले आने का फैसला', सलमान बट ने की धोनी कप्तानी की आलोचना

टॉस जीतने के बाद कोहली ने कहा कि पिच थोड़ी सूखी नजर आ रही है लेकिन इस पर कुछ घास भी देखने को मिल रही है। ऐसे में हम पहले इसका फायदा उठाना चाहेंगे। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि पिच सूखी है तो हमें पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिये कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 25 बार मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें 15 बार आरसीबी की टीम को जीत मिली है तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 बार जीती है। वहीं पर जब इस सीजन खेले गये पहले मुकाबले में दोनों की भिड़ंत हुई तो आरसीबी की टीम ने आसान जीत हासिल की थी।

और पढ़ें: असीम कमाल ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान क्रिकेट, पीसीबी पर साधा निशाना

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), रिपल पटेल, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (सी), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (डब्ल्यू), डेनियल क्रिश्चियन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, जॉर्ज गार्टन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Friday, October 8, 2021, 19:07 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+