For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RCB: शारजाह में फिर दिखेगा लो स्कोरिंग थ्रिलर, कोहली ने जीता टॉस, 3 बदलाव के साथ उतरी पंजाब

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है, जहां पर लगभग हर मैच प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की चुनौती है। इसी के तहत सीजन का 48वां मैच शारजाह के मैदान पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जाना है। शारजाह की पिच ने इस सीजन काफी अलग रंग दिखाया है और जहां पिछले सीजन यहां पर टीमें 200 के पार रन बनाकर चेज कर रही थी तो वहीं पर इस सीजन टीमों के लिये 130 का स्कोर भी चेज कर पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यहां पर एक बार फिर से लो स्कोरिंग थ्रिलर मैच देखने की उम्मीद है।

जहां आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिये सिर्फ एक जीत की दरकार है तो वहीं पर पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिये हर मैच में जीत की दरकार है। दोनों टीमें इस मैच में एक रोमांचक जीत के बाद पहुंची हैं तो उनका आत्म-विश्वास काफी बढ़ा हुआ देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: CSK vs RR: 19 गेंदों में अर्धशतक ठोंक जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान कोहली का मानना है कि शारजाह की पिच इस सीजन काफी स्लो रही है और समय बीतने के साथ पिच का धीमापन बढ़ जाता है। इस वजह से हम पहले रन बनाकर अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। आरसीबी की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

वहीं कप्तान केएल राहुल ने कहा कि वो भी इस मैदान पर टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना चाहते थे तो उन्हें टॉस हारने का कोई दुख नहीं है। हमारी टीम के लिये इस सीजन घरेलू क्रिकेटर्स ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इससे काफी खुश हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वो यह करना जारी रखें और टीम प्लेऑफ में पहुंच सके।

और पढ़ें: 'BCCI को देना होगा उस पर ध्यान, जिता सकता है विश्वकप', सहवाग ने की पंजाब किंग्स के गेंदबाज की तारीफ

पंजाब किंग्स की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किये हैं। केएल राहुल ने बताया कि फैबियन एलेन चोटिल हैं तो हरप्रीत बरार वापसी कर रहे हैं, तो वहीं पर दीपक हुड्डा की जगह सरफराज खान वापस आये हैं। नैथन एलिस की जगह मोइजिस हेनरिक्स की वापसी हो रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (सी), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (सी), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

1
50853
1
4-2021

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 15:09 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+