नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा चरण शुरु हो चुका है और रिवर्स लेग के तहत आज शारजाह के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का सामना विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। शारजाह के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं कप्तान कोहली आरसीबी के लिये अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन हम दोनों ही चीजों के लिये तैयार थे।
और पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ तुषार देशपांडे ने किया ड्रीम डेब्यू, जीत में निभाया अहम रोल
वहीं पंजाब की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव किये हैं। मनदीप सिंह चोटिल होकर बाहर हुए हैं तो उनकी जगह दीपक हुड्डा को डेब्यू करने का मौका दिया है तो वहीं अपने हरफनमौला खिलाड़ी मुजीब उर रहमान को बाहर बिठाया है और उनकी जगह क्रिस गेल को शामिल किया है। वहीं प्रभसिमरन सिंह को बाहर रख कर मुरुगन अश्विन को शामिल किया है।
इस सीजन जहां आरसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंटस टेबल में 5 जीत के साथ तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया है तो वहीं पंजाब की टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 1 में जीत हासिल की है। हालाांकि पंजाब की टीम ने लीग में जो इकलौती जीत हासिल की है वो आरसीबी के खिलाफ ही जीता है।
और पढ़ें: DC vs RR: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर दिल्ली ने जीता मैच, यहां बदला मैच
इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी और आरसीबी की टीम को 97 रनों से मात दी थी। हालांकि आरसीबी की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता की टीम को 82 रन से मात दी है जिसके बाद उनका आत्म-विश्वास काफी ऊपर बढ़ा हुआ है।
Kings XI Punjab (Playing XI): क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
Royal Challengers Bangalore (Playing XI): देवदत्त पाड्डिकल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।