For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20: मैच के दौरान मुश्फिकुर रहीम ने खोया आपा, अपने ही साथी खिलाड़ी को घूंसा मारने बढ़े

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय मैचों के साथ ही घरेलू क्रिकेट की भी वापसी हो गई है। इसी को लेकर बांग्लादेश में इन दिनों बागबंधु टी20 कप खेला जा रहा है, जिसमें बांग्लादेश की नेशनल टीम के खिलाड़ी भी खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि सोमवार को खेली जा रही इस सीरीज के तहत मैच में कुछ ऐसा हुआ जिससे टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम विवादों में आ गये।

बागबंधु टी20 कप के तहत खेले जा रहे इस मैच में मुश्फिकुर रहीम बेक्सिमको ढाका की कप्तानी कर रहे हैं, जो कि फॉर्च्यून बिशल के खिलाफ खेल रहे थे। इस मैच के दौरान मुश्फिकुर रहीम उस वक्त विवादों में आ गये जब वो अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी पर हाथ उठाने वाले थे।

और पढ़ें: AUS vs IND: शुबमन गिल ने बताया कैसे देते हैं स्लेजिंग का जवाब

दरअसल मैच के दौरान बिशल की टीम को 19 गेंदों में 45 रन बनाने की जरूरत थी और अफीफ हुसैन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी के 17वें ओवर में अफीफ का कैच उछला और मुश्फिकुर रहीम ने दौड़ते हुए इसे पकड़ लिया। हालांकि उस वक्त गेंद के पास ढाका की टीम के नसुम अहमद भी खड़े थे जिन्होंने इस कैच को पकड़ने की कोशिश की लेकिन मुश्फिकुर ने इसे पकड़ लिया।

कैच पकड़ने के दौरान लगभग होने वाली भिड़ंत से भड़क कर मुश्फिकुर रहीम खुद को संभाल नहीं पाये और ऐसा लगा कि मानों नसुम अहमद पर हाथ उठा देंगे हालांकि वो रुक गये। टीम के साथी खिलाड़ियों ने मुश्फिकुर रहीम को न सिर्फ शांत कराया बल्कि नसुम अहमद को भी दिलासा दिया।

और पढ़ें: AUS vs IND: एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लताड़ा, पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में किया खराब प्रदर्शन

वहीं इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर देखते-देखते वायरल हो गया जिसके बाद फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि अगर नसुम अहमद और मुश्फिकुर रहीम के बीच टक्कर हो जाती तो न सिर्फ कैच छूटता बल्कि दोनों खिलाड़ियों को गंभीर चोट भी आ सकती थी। वहीं मैच की बात करें तो ढाका की टीम ने इस 9 रनों से जीत लिया।

Story first published: Tuesday, December 15, 2020, 2:45 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+