For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच फिक्सिंग को लेकर शाकिब अल हसन ने दिया बड़ा बयान, कहा- मेरी गलती से सीखें युवा

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन पिछले काफी लंबे समय से बैन के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। शाकिब अल हसन को पिछले साल अक्टूबर में आईसीसी के एंटी करप्शन कोड का नियम तोड़ने के आरोप में बैन किया गया था। इस बीच अपने बैन को लेकर बात करते हुए शाकिब अल हसन का मानना है कि उन्होंने जो गलती की है उससे अन्य खिलाड़ियों को सीख लेनी चाहिये।

और पढ़ें: क्या IPL 2020 में खेलेंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, जानें बोर्ड ने क्या कहा

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए शाकिब ने कहा, 'आपको हमेशा अपने पेशे के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। मैं मानता हूँ कि मैंने गलती की है, लेकिन जो होना था सो हो गया। गलतियां हर किसी से हो सकती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उन गलतियों से कितना सीखते हैं और कितनी अच्छी तरह वापसी करते हैं। अभी यह मेरे साथ हुआ है। लेकिन यह किसी और के साथ भी हो सकता है। इसलिए दूसरे खिलाड़ियों को मुझसे सीख लेने की जरूरत हैं। जब आईसीसी के अधिकारी मुझसे सवाल पूछ रहे थे तो मैंने उनसे कुछ नहीं छिपाया। मैंने उनसे इसके लिए माफी भी मांगी थी। मैं चाहता हूं कि हर कोई इससे सीख ले और ये गलतियां कभी न करे।'

और पढ़ें: माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को दी सलाह, कहा- गेंदबाजी पर ध्यान दें न कि बाहरी शोर पर नहीं

गौरतलब है कि शाकिब अल हसन का बैन 29 अक्टूबर को खत्म होने वाला है, जिसके बाद वह आईसीसी के बैन से पूरी तरह आजाद हो जायेंगे। शाकिब अल हसन महज 21 साल की उम्र में बांग्लादेश की टीम के कप्तान बने थे जिसके बाद वह रुके नहीं और अपने टैलेंट से देश के लिये सम्मान बटोरने का काम करते रहे। ऐसे में उनकी वापसी उनके फैन्स के लिए काफी खुशियां लेकर आयेगी।

आपको बता दें कि शाकिब अल हसन को इस गलती के चलते पहले 2 साल का बैन झेलना पड़ा था लेकिन सही जानकारी देने की वजह से उन पर एक साल का बैन हटा दिया गया था।

Story first published: Sunday, July 26, 2020, 0:07 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+