
इस वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किये गये शाकिब मशरफे
वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा और शाकिब अल हसन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने झटका देते हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा है। मशरफे की वनडे कप्तानी छोड़ने के बाद से यह माना जा रहा है कि वह नियमित रुप से सीमित ओवर्स टीम के सदस्य नहीं होंगे जिसके चलते उन्हें करार नहीं दिया गया जबकि शाकिब अल हसन आईसीसी की ओर से लागू 2 साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।
शाकिब अल हसन का प्रतिबंध 29 अक्टूबर 2020 को खत्म होगा जिसका मतलब है कि वह 8 अक्टूबर से शुरु हो रहे टी20 विश्व कप में बांग्लादेश का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

तमीम इकबाल बने नये कप्तान, मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
रविवार को हुई बीसीबी के बोर्ड डाइरेक्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि 16 खिलाड़ियों को पेरोल पर रखा जाएगा लेकिन इनमें से सिर्फ सात को ही लाल और सफेद गेंद के कांट्रेक्ट में रखा गया है। यह करार इस साल 31 दिसम्बर तक मान्य होगा। यह लिस्ट तीन कैटेगरी में जारी की गई है।
पूर्ण रूप से एकदिवसीय कप्तान नियुक्त होने के बाद उनकी पहली परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ एक अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में होगी।
नवनियुक्त कप्तान तमीम इकबाल, बल्लेबाज लिटन दास, नजमुल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहीम, मोहम्मद मिथुन और स्पिनर ताएजुल इस्लाम तथा मेहेदी हसन को सभी फार्मेट्स में सेंट्रल कांट्रेक्ट मिला है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इन खिलाड़ियों को भी किया गया बाहर
मशरफे और शाकिब के अलावा इमरुल कायेस, अबु हैदर रोनी, सैयद खालिद अहमद, रुबेल हुसैन शादमान इस्लाम को भी करार से बाहर रखा गया है। इस बीच, बल्लेबाज महमदुल्लाह और पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को टेस्ट कांट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी इन दोनों को आंशिक करार मिला है।
टेस्ट टीम के कप्तान मोमीनुल हक, स्पिनर नईम हसन, पेसर अबू जायेद और इबादत हुसैन को टेस्ट फारमेट में करार मिला है जबकि महमुदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान, अफीफी हुसैन और मोहम्मद नईम को सिर्फ वनडे करार मिला है।


Click it and Unblock the Notifications
