फिर निशाने पर सानिया मिर्जा की ड्रेस, इस बार मौलवी ने कहा गैर-इस्लामिक और अश्लील

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत की आन-बान-शान सानिया मिर्जा अपने कपड़ों के कारण सुर्खियां बनी हैं। एक बार फिर से उनके कपड़ों को गैर इस्लामिक कहा गया है। इस बार उनके कपड़ों पर कमेंट किया है मौलवी साजिद रशीद ने।

मौलवी साजिद रशीद ने एक टीवी शो में सानिया की ड्रेस पर उंगलियां उठाई है। साजिद ने कहा कि यदि किसी खेल में आप बुर्का नहीं पहन सकती है तो महिला को ऐसे खेल में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। सानिया मिर्जा की ड्रेस सेेक्सी है और इसलिए गैर-इस्लामी है।

सानिया मिर्जा के कपड़े भद्दे

आपको बता दें कि इस टीवी शो के होस्ट तारिक फतेह थे जिन्होंने ने बॉलीवुड फिल्म दंगल का उदाहरण देते हुए पूछा कि जो दो बच्चियां भारत का नाम रोशन कररही थीं, क्या वे कुछ गलत कर रही थीं? इसके जवाब में रशीद ने कहा, इस्लाम तो फिल्म के खिलाफ है। फिल्म गुनाह करने के लिए बनाई जाती है। आजकल समाज में जो बुराइयां हैं, वे फिल्मों की वजह से हैं इसलिए मेरी नजर में सानिया मिर्जा के कपड़े भद्दे हैं।

लिबास पहनकर भी बिना कपड़ों के दिखाई देंगे

साजिद रशीद ने कहा कि मोहम्‍मद साहब ने 1400 साल पहले कहा था कि एक जमाना आएगा जब लोग लिबास पहनकर भी बिना कपड़ों के दिखाई देंगे, आज वो ही हो रहा है, इसका मतलब की लोग चुस्‍त कपड़े पहनेंगे जिसके बाद भी जिस्‍म के सारे हिस्‍से नजर आएंगे, इस्‍लाम इसको मना करता है, ऐसा लिबास पहनिए जिससे शरीर के हिस्‍से छिप जाएं, कपड़े शरीर ढंकने के लिए होते हैं ना कि दिखाने के लिए।

लहंगा-चोली भी अश्लील

अभी हाल ही में सानिया मिर्जा के उस फोटो को भी अश्लील बताया गया था, जिसमें वो लंहगा-चोली में दिख रही थीं, सानिया कि वो फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

Story first published: Tuesday, January 17, 2017, 11:06 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+