For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल ने बताया कौन सा देश है दुनिया में सबसे सुरक्षित, बांग्लादेश को हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार खुद को सुरक्षित देश बताने की जुगत में लगे पाकिस्तान के लिये वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल की ओर से राहत देने वाला बयान आया है। अपने देश में अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में प्रयासरत पाकिस्तान इन दिनों बांग्लादेश को अपने घर पर आकर टेस्ट सीरीज खेलने के लिये मना रहा है। इस बीच बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चटगांव चैलेंजर्स की ओर से खेलने पहुंचे कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान देते हुए उसे सबसे सुरक्षित देश बताया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत दौरे पर पहुंचे एरॉन फिंच ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास

बीबीएल में खेलने पहुंचे क्रिस गेल का मानना है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट खेलने के लिहाज से दुनिया में सबसे सुरक्षित जगह है।

क्रिस गेल को लगता है पाकिस्तान है सबसे सुरक्षित देश

क्रिस गेल को लगता है पाकिस्तान है सबसे सुरक्षित देश

क्रिस गेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तान दुनिया में सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। अगर वो कहते हैं कि आपको राष्ट्रपति जैसी सुरक्षा मिलेगी तो आप सुरक्षित हाथों में हैं। हम बांग्लादेश में भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्रीलंका ने पाकिस्तान में करीब एक दशक बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये यहां का दौरा किया जिसके साथ ही पाकिस्तान में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। जिसके बाद से पाकिस्तान लगातार दूसरे देशों को अपनी मेजबानी में सीरीज खेलने के लिये घरेलू दौरा करने के लिये मना रहा है।

सीरीज के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मानी ने भी टीमों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि पाकिस्तान सुरक्षित है।

पाकिस्तान के मुकाबले भारत ज्यादा असुरक्षित देश

पाकिस्तान के मुकाबले भारत ज्यादा असुरक्षित देश

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा था कि हमने श्रीलंका सीरीज के दौरान साबित किया है पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है, अगर कोई यहां आना नहीं चाहता तो उनको साबित करना चाहिए कि ये असुरक्षित क्यों है।

उन्होंने भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर ध्यान दिलाते हुए कहा था कि मौजूदा हालात में, पाकिस्तान के मुकाबले भारत में सुरक्षा का मामला ज्यादा गंभीर है। आईसीसी को इस पर ध्यान देना चाहिये और मेजबानी पर बैन लगाना चाहिये।

क्रिस गेल के बयान से पाकिस्तान को मिली राहत, बांग्लादेश सीरीज पर जल्द होगा फैसला

क्रिस गेल के बयान से पाकिस्तान को मिली राहत, बांग्लादेश सीरीज पर जल्द होगा फैसला

गौरतलब है कि पीसीबी ने बांग्लादेश को 3 T20 और 2 टेस्ट मुकाबले के लिये पाकिस्तान को आमंत्रित किया है जिसको लेकर बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिये तो राजी हो गया है लेकिन टेस्ट सीरीज वह अपने घर पर खेलना चाहता है। इस बाबत दोनों बोर्ड के बीच बात हो नहीं पा रही है। ऐसे में क्रिस गेल का बयान जाहिर तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में जा रहा है।

पीसीबी ने कहा, 'पाकिस्तान में श्रीलंका के सफल दौरे के बाद सुरक्षा को लेकर किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए। यह पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की बहाली के लिहाज से बड़ा कदम साबित हुआ। पूरे विश्व में पाकिस्तान की छवि सुधारने में मीडिया और दर्शकों की मुख्य भूमिका रहेगी।'

अब, पीसीबी ने बांग्लादेश को तीन टी-20 और दो टेस्ट मुकाबलों के लिए आमंत्रित किया है।

Story first published: Sunday, January 12, 2020, 10:04 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+