For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup: पीएनजी को 84 रनों से हराकर सुपर 12 में पहुंची बांग्लादेश, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में यूएई और ओमान के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्वकप 2021 का 9वां मैच अल अमीरात स्टेडियम में बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के लिये सुपर 12 में पहुंचने के लिये हर हाल में जीत जरूरी थी। पहले मैच में स्कॉटलैंड से हारने वाली बांग्लादेश की टीम को इस मैच में न सिर्फ जीत बल्कि एक बड़ी जीत की दरकार थी जिसे उसके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर हासिल भी किया और पीएनजी की टीम को 84 रन से हराकर सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर लिया है। क्वालिफायर राउंड के ग्रुप बी में खेल रही बांग्लादेश की टीम के लिये बी2 के तौर पर क्वालिफाई करने की ज्यादा उम्मीद है, हालांकि रनों के जिस बड़े अंतर से उसने जीत हासिल की है उसके बाद वह नेट रन रेट के चलते टॉप पर काबिज हो गई है।

ऐसे में अगर स्कॉटलैंड की टीम को अपने आखिरी मैच में ओमान से हार का सामना करना पड़ता है तो बांग्लादेश की टीम बी1 पर क्वालिफाई कर भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के ग्रुप में क्वालिफाई कर जायेगी। स्कॉटलैंड की टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीत कर सुपर 12 के लिये पहले ही क्वालिफाई कर लिया है, हालांकि अब केवल ग्रुप सीडिंग के लिये भिड़ंत होना बाकी है।

और पढ़ें: IND vs PAK: वॉर्म अप मैच के बाद जानें किसका पलड़ा भारी, हो सकता है बड़ा उलटफेर

गुरुवार को खेले गये इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पीएनजी की टीम ने अपने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज नईम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था लेकिन उसके बाद लिटन दास (29) और शाकिब अल हसन (46) ने दूसरे विकेट के लिये 50 रन जोड़कर पारी को संभाला।

कप्तान महमदुल्लाह ने भी इस मैच में कप्तानी पारी खेली और 28 गेंदों में 3 चौके एवं 3 छक्कों की मदद से 50 रन ठोंक डाले। अफीफ हुसैन ने 21 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर आखिरी ओवर में सैफुद्दीन ने 6 गेंदों में 2 छक्के और एक चौके की मदद से 19 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम के स्कोर को 181 पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: अगर T20 विश्वकप में हुआ सुपरओवर तो कौन होगा सबसे मुश्किल गेंदबाज, दिग्गजों ने चुना यह बॉलर

जवाब में पीएनजी की टीम ने शुरू से ही लड़खड़ाना शुरू कर दिया और अंत तक लड़खड़ाती चली गयी, नतीजन पूरी टीम महज 97 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पीएनजी के सिर्फ 2 ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार कर सके जबकि बाकी के 9 खिलाड़ी सिंगल डिजीट स्कोर पर अपना विकेट खोकर वापस लौटे। पीएनजी के लिये विकेटकीपर कीप्लिन डोजिरिया ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली तो वहीं पर चैड सोपर ने 11 रन बनाये।

बांग्लादेश के लिये शाकिब अल हसन की गेंदबाजी एक बार फिर से खतरनाक साबित हुई जिन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर मोहम्मद सैफुद्दीन और तस्कीन अहमद के खाते में भी दो-दो विकेट आया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने टी20 विश्वकप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है, जो कि टॉप 10 जीत के मामले में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 9वीं सबसे बड़ी जीत बन गई है।

Story first published: Thursday, October 21, 2021, 19:55 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+