
नहीं चाहूंगा जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का सामना करना
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश चंडीमल से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो जाहिर तौर पर जसप्रीत बुमराह का सामना सुपर ओवर में नहीं करना चाहेंगे। बुमराह की तारीफ में आगे बात करते हुए चंडीमल ने कहा कि बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं और पिछले 3 सालों से काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह के खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिये मुश्किल रहने वाला है।
उन्होंने कहा,'जाहिर तौर पर जसप्रीत बुमराह, वह काफी शानदार गेंदबाज हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2-3 सालों से काफी शानदार प्रदर्शन किया है और उनके खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल है।'

बुमराह के अलावा यह गेंदबाज भी हैं काफी खतरनाक
दिनेश चंडीमल के अलावा दूसरे कई खिलाड़ियों से भी सुपर ओवर के मुश्किल गेंदबाजों के बारे में पूछा गया जिसमें नामिबिया, आयरलैंड, बांग्लादेश, ओमान, स्कॉटलैंड और पीएनजी की टीम के बल्लेबाजों शामिल रहे। इन टीम के बल्लेबाजों ने उन गेंदबाजों का नाम बताया जिसका सामना वो सुपरओवर में नहीं करना चाहेंगे, इसमें बुमराह के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, राशिद खान और मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है।

23 अक्टूबर से शुरू होगा विश्वकप का असली मुकाबला
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा समय में टी20 विश्वकप की चैम्पियन है, जिसने 2016 टी20 विश्वकप में इंग्लैंड की टीम को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार अपना खिताब जीता। वेस्टइंडीज ने साल 2012 में अपना पहला विश्वकप जीता था। वहीं पर भारतीय टीम 2007 में पहला टी20 विश्वकप जीतने के बाद अपने दूसरे खिताब का इंतजार कर रही है। पाकिस्तान की टीम ने 2009 में टी20 विश्वकप का दूसरा संस्करण जीता, तो इंग्लैंड की टीम ने 2010 में खेला गया तीसरा संस्करण। भारतीय टीम 2014 के टी20 विश्वकप में फाइनल में पहुंची थी पर श्रीलंका ने उसे हराकर अपना पहला खिताब जीता, जबकि 2016 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
