For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BAN vs SL: कुशल परेरा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

नई दिल्ली। बांग्लादेश दौरे पर पहुंची श्रीलंका की क्रिकेट टीम इस समय 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है जिसका आखिरी मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी श्रीलंका की टीम के लिये इस मैच में इज्जत बचाने का सवाल है जिसको लेकर उसे हर हाल में जीत की दरकार है। क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में हराने का काम किया है, ऐसे में अगर बांग्लादेश सीरीज का आखिरी मैच जीत जाती है तो पहली बार श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ करने में भी कामयाब रहेगी। हालांकि श्रींलका की टीम ने जिस तरह से पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बनाये हैं उसे देखते हुए बांग्लादेश के लिये यह करना आसान नहीं होगा।

श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और धनुष्का गुणथालिका (39) और कप्तान कुशल परेरा (120) के दम पर पहले विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की। हालांकि तस्कीन अहमद ने 12वें ओवर में 2 विकेट हासिल कर बांग्लादेश की वापसी कराने का काम किया। कुशल मेंडिस (22) ने कप्तान परेरा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी की लेकिन तस्कीन अहमद ने एक बार फिर से इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: 'बल्लेबाजों के लिये फ्री हिट तो गेंदबाजों को मिले फ्री बॉल', जानें क्यों अश्विन ने की नये नियम की मांग

जहां एक ओर श्रीलंका के बाकी बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष कर रहे थे तो वहीं पर दूसरी ओर कप्तान कुशल परेरा ने लगातार रन बनाने का काम किया और 122 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही कुशल परेरा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे शतक लगाने वाले श्रीलंकाई कप्तान बन गये।

कुशल परेरा से पहले यह कारनामा कोई भी श्रीलंकाई कप्तान नहीं कर सका है। वहीं सलामी बल्लेबाजी करने उतरे धुनष्का गुणथालिका ने भी पहले विकेट के लिये की गई अर्धशतकीय साझेदारी से अपना नाम खास लिस्ट में शुमार कर लिया। वह श्रीलंका के लिये साल 2017 से सबसे ज्यादा अर्धशतकीय साझेदारियां करने वाले बल्लेबाज बन गये हैं।

और पढ़ें: 5 मैच विनर खिलाड़ी जिन्होंने धोनी युग में किया डेब्यू पर कोहली की कप्तानी में मिला ज्यादा मौका

गुणथालिका ने अब तक 8 बार अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं और इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं कुशल मेंडिस 7 अर्धशतकीय साझेदारियों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। निरोशन डिकवेला 5 अर्धशतकीय साझेदारियों के साथ तीसरे और डिमुथ करुणारत्ने 4 अर्धशतकीय साझेदारियों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं।

आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 286 रन बनाने का काम किया है और बांग्लादेश को तीसरे मैच में जीत के लिये 287 रनों की दरकार है।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 16:23 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+