
अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane)
इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का है जिन्होंने इसी साल विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की कमान संभाली और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। रहाणे के नेतृत्व वाली इस टीम की सबसे खास बात रही कि जिस तरह से भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा उसके बाद मुश्किल हालातों का सामना करते हुए भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने वाले दूसरे कप्तान बने। अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर में 76 मैच खेलने का काम किया है, जिसमें से सिर्फ 20 मैच उन्होंने धोनी की कप्तानी में खेले जबकि 56 मैच कोहली की कप्तानी में।

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)
इस फेहरिस्त में दूसरा नाम चेतेश्वर पुजारा का है जिन्हें मॉर्डन डे वॉल कहा जाता है। चेतेश्वर पुजारा ने पिछले कुछ समय भारतीय टीम की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं पिछले 5 साल में भारतीय टीम के लगातार नंबर 1 बने रहने में भी उनका अहम योगदान है। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 85 मैच खेले हैं जिसमें से 31 मैच उन्होंने धोनी की कप्तानी में जबकि 54 टेस्ट मैच कोहली की कप्तानी में खेलने का काम किया है।

रविचंद्रन अश्विन (Ravi Ashwin)
इस फेहरिस्त में तीसरा नाम भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का है जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को छकाने का काम किया है औऱ मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट ऑफ स्पिनर हैं। अश्विन ने धोनी की कप्तानी में करियर का आगाज किया और अब तक टेस्ट क्रिकेट में 78 मैच खेल चुके हैं, हालांकि इस दौरान उन्होंने सिर्फ 27 मैच माही की कप्तानी में खेले जबकि 51 टेस्ट मैच विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने का काम किया।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
इस फेहरिस्त में चौथा नाम भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है जिन्होंने धोनी की कप्तानी में साल 2013 में अपना डेब्यू किया। इस दौरान वह अपने टेस्ट करियर में अब तक 50 मैच खेल चुके हैं, हालांकि इसमें से सिर्फ 10 मैच ही वो धोनी की कप्तानी में खेले जबकि 40 मैचों में उन्हें कोहली का साथ मिला। मौजूदा समय में मोहम्मद शमी भारतीय पेस अटैक की अहम कड़ी बन चुके हैं।

इशांत शर्मा (Ishant Sharma)
मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक पेस अटैक की बात की जाये तो भारतीय टीम का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है। इस पेस अटैक में शामिल इशांत शर्मा इस फेहरिस्त का पांचवा नाम है जिन्होंने धोनी युग में डेब्यू तो किया लेकिन विराट कोहली के नेतृत्व में अपना टेस्ट में बेस्ट दे सके। इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 2007 में किया था और अब तक 101 मैच खेल चुके हैं। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में डेब्यू करने वाले इशांत शर्मा ने धोनी और कोहली की कप्तानी में भी मैच खेला लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मौका उन्हें कोहली के नेतृत्व में ही मिला, जहां पर वो अब तक 40 मैच खेल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
