For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डे-नाइट टेस्ट में घातक गेंदबाजी करने के लिए शमी की शरण में पहुंचा बांग्लादेशी गेंदबाज

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में हुए पहले टेस्ट के दौरान मेहमान टीम की ओर से तेज गेंदबाज अबू जायद ने प्रभावित किया था। उन्होंने विराट कोहली का बैगर खाता खोले ही चलता करके भारतीय पारी के कुल 4 विकेट आउट किए थे। इसके बावजूद भारत ने मयंक अग्रवाल के शानदार 243 रनों की बदौलत पहली पारी 493/6 के स्कोर पर घोषित कर दी थी जिसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रन बनाए थे और उसको भारत के हाथों 130 रनों की हार मिली थी। टाइगर्स की ओर से, केवल मुशफिकुर रहीम ने अर्धशतक, लेकिन अन्य बल्लेबाजों में से किसी को भी भारतीय पेस अटैक पर टिकने का तरीका नहीं मिला।

खुद को शमी जैसा मानते हैं अबू जाएद-

खुद को शमी जैसा मानते हैं अबू जाएद-

उमेश यादव और ईशांत शर्मा ने जहां कसी हुई गेंदबाजी की तो वहीं यह मोहम्मद शमी थे जिन्होंने अपनी गेंदबाजी पर बंगला बल्लेबाजों को नचाने पर मजूबर कर दिया था। बंगाल के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज शमी ने दो पारियों में 3/27 और 4/31 के आंकड़े समेत मैच में कुल 7 विकेट लिए और वे इंदौर टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज थे। शमी के इस प्रदर्शन के चलते वे इस समय दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं। शमी के लगातार प्रदर्शन ने अबू जाएद को इस भारतीय गेंदबाज से सीख लेने के लिए प्रेरित किया है।

शमी की लंबाई के साथ मापा जाएद ने अपना कद-

शमी की लंबाई के साथ मापा जाएद ने अपना कद-

जाएद ने 4/108 के स्कोर के साथ गेंदबाजी की थी। उन्होंने शमी से बात करने के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "मैंने [मोहम्मद] शमी भाई के साथ कल [शनिवार] बात की थी। सीम का उपयोग करने में उनमें और मेरे बीच कुछ समानताएं हैं। मैंने उन्हें कई बार गेंदबाजी करते देखा है और मैंने अतिरिक्त ध्यान दिया कि वह कैसी गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने उनके कद की ऊंचाई की तुलना मुझसे करने के लिए कहा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मुझसे लंबे हैं या बराबर ऊंचाई के हैं। तब मुझे लगा कि शायद मैं उनकी तरह गेंदबाजी कर सकता हूं, "

कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होते ही इस खिलाड़ी ने रचा T-10 में इतिहास

"कोहली को आउट कर पूरा हो गया सपना"

बता दें कि जाएद ने भारत के लिए पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कीपर के हाथों छह रन के स्कोर पर कैच कराया और फिर कप्तान विराट कोहली को डक पर आउट किया, साथ ही पुजारा का विकेट दूसरे दिन अपनी टीम को दिया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं कई बार मौके बनाने की कोशिश करता हूं। कोहली का विकेट हासिल करना सपने के सच होने जैसा था।" बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट कोलकाता में खेला जाएगा जो एक डे-नाइट मैच होगा।

Story first published: Tuesday, November 19, 2019, 11:35 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+