For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होते ही इस खिलाड़ी ने रचा T-10 में इतिहास

नई दिल्ली: क्रिस लिन ने अबू धाबी टी 10 लीग के दौरान मराठा अरेबियंस और टीम अबू धाबी के बीच मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर 91 रन बनाए। यह इस प्रारूप में वर्तमान में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। ऐसा करते ही लिन ने 2018 में एलेक्स हेल्स 87 नाबाद (32 गेंद) स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। अपनी पारी के दौरान यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर विपक्षी गेंदबाजों पर हावी रहा और उन्होंने अपनी विनाशकारी पारी में नौ चौके और सात छक्के लगाए।

लिन की तूफानी पारी-

लिन की तूफानी पारी-

लिन की यह पारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सत्र से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा उनको रिलीज किए जाने के कुछ दिनों बाद आई। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मराठा अरेबियंस ने दो विकेट के नुकसान पर 138 रनों का प्रभावशाली स्कोर बोर्ड पर टांग दिया। जिसके जवाब में अबू धबी की टीम 10 ओवरों में केवल 114 रनों पर सिमट गई और मराठा की टीम ने यह मैच 24 रनों के अच्छे अंतर से जीत लिया।

केकेआर ने हाल ही में किया था रिलीज-

केकेआर ने हाल ही में किया था रिलीज-

क्रिस लिन 19 दिसंबर को होने वाली आईपीएल की नीलामी से पहले केकेआर द्वारा रिलीज किए गए 13 खिलाड़ियों में शामिल थे और इस सूची में रॉबिन उथप्पा और पीयूष चावला जैसे दिग्गज सितारे भी शामिल थे। जब लिन की बात आती है, तो ऐसा लगता है कि केकेआर का धैर्य आखिरकार उनकी चोटों के रिकॉर्ड को देखते हुए टूट गया है। लिन ने पिछले सीजन में 13 मैच खेले लेकिन उनकी फिटनेस काफी संदिग्ध थी।

बांग्लादेश के पूर्व गेंदबाज शहादत हुसैन ने की साथी खिलाड़ी से मारपीट, लगा 1 साल का बैन

कई खिलाड़ियों में पीयूष चावला की भी हुई थी छुट्टी-

कई खिलाड़ियों में पीयूष चावला की भी हुई थी छुट्टी-

भारत के एक अन्य दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जिन्होंने पिछले कार्यकाल में 10 विकेट लिए थे। माना जा रहा है चावला का प्रभाव पिछले कुछ सत्रों में लगातार घट रहा है। इसके अलावा, केकेआर के पास स्पिन विभाग में युवा प्रतिभाओं की बहुतायत है और चावला की रिहाई में इसकी भी भूमिका हो सकती है। केकेआर द्वारा रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ी एरिक नार्जे, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, केसी करियप्पा, मैट केली, निखिल नाइक, पृथ्वी राज यार, श्रीकांत मुंधे हैं।

Story first published: Tuesday, November 19, 2019, 10:49 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+