हार्दिक के लिए खतरा बना ये खिलाड़ी, बोला- मैं ज्यादा से ज्यादा ओवर फेंकूंगा
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या अगर जल्द ही अपनी पुरानी फाॅर्म में नहीं लाैटते हैं तो उनकी जगह खतरे में पड़ जाएगी। हार्दिक ने करियर की शुरूआत बताैर ऑलराउंडर की थी, लेकिन वे अब खराब फिटनेस के चलते गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच एक ऐसा खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ चुका है जो ना सिर्फ बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी करने में भी माद्दा रखता है। यह खिलाड़ी है वेंकटेश अय्यर। वेंकटेश ने अपने इरादे बताते हुए भरोसा दिलाया है कि वो ज्यादा से ज्यादा ओवर फेंकेगे, साथ ही विकेट भी चटकाएंगे।
मध्य प्रदेश के इस क्रिकेटर को T20I सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप सौंपी गई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन कर वेंकटेश ने टीम में जगह पाई। उन्होंने 41.11 की एवरेज से र 10 पारियों में 370 रन बनाए थे। भले ही उनकी पहली सीरीज खास नहीं बनी क्योंकि वे तीन मैचों में 36 रन बना सके और केवल एक बार गेंदबाजी की। लेकिन वेंकटेश ने निश्चित रूप से सीमित अवसरों में टीम के लिए खुद को एक उज्ज्वल संभावना के रूप में प्रदर्शित किया है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इस तारीख को शुरू हो सकता है सीजन, खेले जाएंगे 74 मैच

ज्यादा से ज्यादा ओवर फेंकूंगा और विकेट लूंगा
वेंकटेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ''हर क्षेत्र में योगदान देना हमेशा अच्छा होता है। मैं एक ऑलराउंडर हूं और मुझे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में तैयार रहने की जरूरत है। मैं किसी सीरीज में शामिल होने के लिए ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहता। अगर मुझे चुना जाता है, तो यह मेरा कर्तव्य है कि मैं प्रदर्शन करूं।" उन्होंने कहा, "मेरे रास्ते में जो भी चुनौती आएगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा। एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर मेरा कप्तान मुझे गेंदबाजी करने के लिए कहता है तो मैं ज्यादा से ज्यादा ओवर फेंकूंगा और विकेट लूंगा। अगर मेरा कप्तान मुझे बल्लेबाजी करने के लिए कहता है, तो मैं बीच में जाऊंगा और अपनी टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाऊंगा।"

मुझे भेजो, मैं रन बनाऊंगा
उन्होंने आगे कहा, "एक बल्लेबाज के रूप में, मुझे किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार होना चाहिए। इसके लिए मैंने खुद को मानसिक रूप से तैयार किया है। चाहे वह पारी की शुरुआत हो, नंबर 3, नंबर 5, या नीचे का क्रम, मुझे भेजो, मैं रन बनाऊंगा। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आपको टीम के अनुसार खेलने की जरूरत होती है। आपको टीम को पहले रखने की जरूरत है।"

भारत की जर्सी पहनना एक सपना था
वेंकटेश ने अपनी पहली सीरीज को "यादगार" करार दिया, खासकर जब भारत ने निराशाजनक टी20 विश्व कप के बाद जीत के रास्ते पर वापस आने के लिए कीवियों को 3-0 से हरा दिया। वेंकटेश ने कहा, "यह मेरे लिए एक यादगार सीरीज थी। भारत की जर्सी पहनना एक सपना था और यह सच हो गया। अपनी पहली सीरीज में ट्रॉफी जीतना और वह भी क्लीन स्वीप से मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मैं वास्तव में खुश हूं।"
उन्होंने खुलासा किया कि भारत की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे क्या कहा। रोहित ने युवा अय्यर को विजेता ट्रॉफी सौंपी। वेंकटेश ने कहा, "जीत और ट्रॉफी के जश्न के दौरान, रोहित भाई आए और उन्होंने मुझे ट्रॉफी दी और कहा कि अच्छा किया। जीतने वाली ट्रॉफी को पकड़ना मेरे लिए एक भावनात्मक और गर्व का क्षण था। मुझे अपने सीनियर्स, मेरे कप्तान रोहित भाई और कोच राहुल सर से काफी सपोर्ट मिला। मेरे लिए यह एक विशेष अहसास था जब मेरे कप्तान रोहित भाई ने मुझे ट्रॉफी दी और मुझे काफी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आपने अच्छा काम किया है, इसे जारी रखें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
