BBL: होबार्ट में दिखा कैच ऑफ द मिलेनियम, एलेक्स हेल्स की फील्डिंग देख भूल जायेंगे जोंटी रोड्स
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में शुक्रवार का दिन काफी रोमांचक रहा। मैदान पर फील्डिंग का ऐसा तूफान देखने को मिला कि देखने वालों को दुनिया के सबसे अच्छे फील्डर और पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जोंटी रोडस की याद आ गई। इतना ही नहीं बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस और सिडनी थंडर्स के बीच हुए मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स हेल्स का ऐसा कैच देखने को मिला जो कि दर्शकों को एक बार जोंटी रोड्स को भुला देने पर मजबूर कर दे।
और पढ़ें: IND vs NZ: क्या भारत को मिल गया है दूसरा धोनी, चहल टीवी पर उठा बड़ा सवाल
होबार्ट के मैदान पर खेले गये इस मैच में ऐसे एक नहीं 2 कैच देखने को मिले। दोनों को पकड़ने वाले खिलाड़ी अलग-अलग थे। हालांकि एक खिलाड़ी ने इसे पकड़ लिया और दूसरा पकड़ने में नाकाम रहा। बीबीएल में शुक्रवार को पकड़े गये इन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइये एक नजर डालते हैं:
और पढ़ें: IND vs NZ: टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, ऑकलैंड में बना बड़ा रिकॉर्ड
|
कैच पकड़ने का भरपूर प्रयास पर असफल रहे एलेक्स रोस
होबार्ट की ओर से पारी का 5वां ओवर चल रहा था जिसे गुरिंदर सिंधु कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर ही एलिस्टर राइट ने स्क्वॉयर लेग की दिशा में फ्लिक शॉट खेला और गेंद को सीमा-रेखा की ओर धकेला। राइट के इस हवाई शॉट की ओर एलेक्स रोस ने तेजी से दौड़ते हुए छलांग लगाई और कैच पकड़ लिया, हालांकि वह गेंद को पकड़ने के बाद खुद पर कंट्रोल नहीं कर सके और सीमा रेखा की ओर जाने लगे। जिसे देखते हुए रोस ने गेंद को हवा में उछाल दिया और खुद बाउंड्री के बाहर चले गये।
बाउंड्री के बाहर जाते ही उन्होंने वापस गिरती गेंद को पकड़ने के लिये एक बार फिर से हवा में गोता लगाया लेकिन कैच पकड़ने में नाकामयाब रहे। देखें कैच का वीडियो
|
एलेक्स हेल्स ने दिलाई जोंटी रोडस के हवाई डाइव की याद
पारी के 13वें ओवर में एक बार बिल्कुल ऐसा ही कैच देखने को मिला। होबार्ट के लिये अरुण नायर 13वां ओवर करा रहे थे जिसकी 5वीं गेंद पर डेविड मिलर ने ऐसा ही हवाई शॉट खेला। इस बार सीमा रेखा पर एलेक्स रोस की एलेक्स हेल्स भागते दिखाई दिये।
हेल्स ने कैच लपकने के बाद ठीक रोस की तरह बैलेंस खोया और गेंद को अंदर की ओर उछाल दिया। खुद को संभालने के बाद हेल्स ने वापस हवा में गोता लगाया और डेविड मिलर का कैच पकड़ने में कामयाब हो गये।

दर्शकों को पसंद आ रहा एलेक्स हेल्स का कैच
एलेक्स हेल्स की यह डाइव देखकर न सिर्फ वहां मौजूद दर्शक हैरान रहे बल्कि सोशल मीडिया पर भी इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बैश लीग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इन दोनों खिलाडियों के कैच का विडियो शेयर किया है। एलेक्स रोस के कैच को जहां बीबीएल ने लिखा- एलेक्स रोस मिलेनियम कै लेने के बेहद करीब थे तो हेल्स के कैच पर लिखा- रोस तो नाकाम रहे, लेकिन हेल्स ने कर दिखाया।
इन दोनों ही वीडियोज पर फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मैच में होबार्ट ने 185 रन बनाए थे। जवाब में सिडनी थंडर्स की टीम सभी विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
