किसके लिए क्रिकेटर से 'बाइकर ब्वॉय' बने टीम इंडिया के गब्बर सिंह?
नई दिल्ली। आईपीएल 10 में जिस तरह से शिखर धवन का बल्ला चला है, उसने उनके उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो पिछले काफी वक्त से उनके खेल पर टिप्पणी कर रहे थे।
मालूम हो कि धवन आईपीएल 2017 के टॉप 3 स्टार बैटसमैन में से एक रहे, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 479 रन बनाए। फिलहाल अब धवन का फोकस 1 जून से होने वाली चैंपिंयस ट्रॉफी की ओर है लेकिन इससे पहले उन्होंने अपना कुछ अहम वक्त अपने परिवार के साथ बिताने का फैसला किया है।
इस वक्त क्रिकेटर नहीं बल्कि 'बाइकर ब्वॉय'
और इसी क्रम में वो अपने बेटे जोरावर के लिए इस वक्त क्रिकेटर नहीं बल्कि 'बाइकर ब्वॉय' बन गए हैं, धवन ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ ड्रॉइंग हॉल में बाइक दौड़ लगा रहे हैं, इस वीडियो को उनके फैंस की ओर से लगातार शेयर किया जा रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून को इंग्लैंड में
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून को इंग्लैंड में हो रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को करेगा, जिस दिन टीम इंडिया का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, जिसमें उम्मीद की जा रही है कि धवन एक बार फिर से तूफानी पारी खेलेंगे। मालूम हो कि शिखर धवन को टीम इंडिया के प्लेयर्स गब्बर सिंह कहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
