For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने किया महिला टीम की चयनसमिति का ऐलान, नीतू डेविड बनी मुख्य चयनकर्ता

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आईपीएल के रूप में भले ही क्रिकेट ने मैदान पर वापसी कर ली है लेकिन महिला क्रिकेट पर अभी भी रोक लगी हुई है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़े कार्यक्रम फिलहाल स्थगित चल रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई ने भी अपनी चयनसंमिति से जुड़े कई पेंडिंग मामलों को सुलझाने का काम किया। बीसीसीआई ने लगभग 6 महीनों से लंबित महिला क्रिकेट टीम की राष्ट्रीय चयन समिति का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने 5 सदस्यीय इस चयनसमिति का ऐलान करते हुए पूर्व भारतीय महिला स्पिनर नीतू डेविड को मुख्य चयनकर्ता के पद पर नियुक्त किया है।

बीसीसीआई ने शनिवार को नीतू डेविड को चयन समिति का अध्यक्ष बनाते हुए 5 सदस्यीय चयनसमिति का ऐलान किया। उल्लेखनीय है कि अब यह चयनसमिति नीतू डेविड की अध्यक्षता में चयन की प्रक्रिया को पूरा करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: भूस्खलन ने ली दो भारतीय महिला क्रिकेटर्स की जान, मलबे में दबकर हुई मौत

नीतू डेविड ने भारत के लिये 10 टेस्ट मैच और 97 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व किया है और अब उन्हें टीम सेलेक्शन का चेयर पर्सन बनाया गया है। वहीं उनके अलावा चयनसमिति में शामिल की गई 4 सदस्य आरती वैद्य, रेनु मार्ग्रेट, वेंकटाचेर कल्पना और मीतू मुखर्जी हैं। चयनसमिति में शामिल किये गये 5 में से 4 सदस्यों के पास टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूप में खेलने का अनुभव है।

आरती वैद्य के पास 3 टेस्ट और 6 वनडे मैचों का अनुभव है तो वहीं रेनू मार्ग्रेट के पास 5 टेस्ट और 23 वनडे मैचों का अनुभव है। जहां मीतू मुखर्जी के नाम सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है तो वहीं वेंकटाचेर कल्पना के पास 3 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेलने का अनुभव है।

और पढ़ें: KKR vs SRH: 2 सााल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कमलेश नागरकोटी ने किया अपना IPL डेब्यू

गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को इस समय इंग्लैंड में साउथ अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया गया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गये महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच तक का सफर तय किया था। हालांकि टीम को आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 6:05 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+