For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs SRH: 2 सााल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कमलेश नागरकोटी ने किया अपना IPL डेब्यू

IPL 2020 : Kamlesh Nagarkoti, Anrich Nortje set to make IPL Debut this Season | Oneindia Sports

नई दिल्ली। 2018 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में धमाल मचाने वाले युवा तेज गेंदबाज शिवम नागरकोटी को आखिरकार 2 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने युवा गेंदबाज शिवम नागरकोटी को मौका देने का फैसला किया है। अबु धाबी के मैदान पर होने वाले इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस दौरान कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में 2 बदलाव करते हुए शिवम नागरकोटी को मौका देने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि शिवम नागरकोटी पिछले 2 सालो ंसे चोटों से जूझ रहे थे, जिसके चलते केकेआर की टीम ने उन्हें रिलीज न करते हुए रिकवरी करने का मौका दिया और आखिरकार 2 साल के इंतजार के बाद टीम में अपना आईपीएल डेब्यू ककरने का मौका दिया।

और पढ़ें: भूस्खलन ने ली दो भारतीय महिला क्रिकेटर्स की जान, मलबे में दबकर हुई मौत

साल 2018 में अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में कमलेश नागरकोटी उन उभरते हुए खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने पृथ्वी शॉ, शुबमन गिल, अंकुल राय और शिवम मावी के साथ खेला था।

अपने डेब्यू को लेकर नागरकोटी ने कहा,'मैंने अपने कोच सुरिंदर सर और केकेआर के गेंदबाजी कोच ओमकार साल्वी की सलाह पर अपनी गेंदबाजी को लेकर कुछ बदलाव किये हैं। इससे मेरी गेंदबाजी के दौरान होने वाली इंजरी और चोटिल होने की संभावनाओं में कमी आयेगी। मैं टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताये रखा और छोड़ा नहीं।'

और पढ़ें: DC vs CSK: आउट होने के बावजूद वापस नहीं लौटे पृथ्वी शॉ, चाहर से हुई बड़ी गलती

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन- सुनील नरेन, शुबमन गिल, दिनेश कार्तिक, नितिश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI- जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार,खलील अहमद, टी नटराजन।

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 6:04 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+