जानिए आईपीएल 10 का क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच कहां-कहां होगा?
मुंबई| दौलत और शौहरत का दंगल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 का आगाज 5 अप्रैल से होने जा रहा है। इसके क्वालीफायर और एलिमिनेटर राउंड के मैचों के आयोजन स्थल की घोषणा रविवार को कर दी गई है।
कार्यक्रम निम्नलिखित है...
- आईपीएल 10 का पहला क्वालीफायर मुंबई में और दूसरा क्वालीफायर मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
- आईपीएल 10 का एलिमिनेटर मैच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- पहला क्वालीफायर मैच 16 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
- बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही दूसरा क्वालीफायर मैच 19 मई को होगा।
- आईपीएल 10 का फाइनल मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 21 मई को खेला जाएगा।
कौन खेलेगा क्वालीफायर और एलिमिनटेर मैच?
- आईपीएल 10 में टॉप 4 वाली टीम में जो पहली और दूसरी पोजिशन पर होगी वो टीमें पहला क्वालीफायर मैच खेलेंगी।
- तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनटेर मैच खेलेंगी।
- पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी।
- इन दोनों में से जो टीम मैच जीतेगी, वह पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ेगी।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
