For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

19 सितंबर से शुरु होगा BCCI का घरेलू सत्र, नहीं होगा विजय हजारे, दलीप और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 4 महीने से ज्यादा के समय से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुई है। इस बीच भारतीय टीम का घरेलू क्रिकेट भी पूरी तरह से बंद पड़ा है। बीसीसीआई ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर रिशेडयूल किया है। आईपीएल का शेड्यूल रिलीज करने के बाद लगातार इस बात को लेकर अटकलें चल रही थी कि आखिरकार घरेलू क्रिकेट का क्या होगा और कब से इसकी शुरुआत होगी।

और पढ़ें: ICC Rankings: पाकिस्तान को हराने के बाद वोक्स ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 10 में पहुंचे स्टुअर्ट ब्रॉड

वहीं रविवार को इस बात का खुलासा हो गया है कि बीसीसीआई किस तरह से घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करने वाला है। इसके अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ 19 नवंबर से घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करने वाला है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: साउथैम्पटन टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुए बेन स्टोक्स

घरेलू ट्रॉफी में खेलेंगी 245 मैच

घरेलू ट्रॉफी में खेलेंगी 245 मैच

बीसीसीआई ने घरेलू सत्र के लिये 19 नवंबर की संभावित तारीख का ऐलान किया है। इसको लेकर बीसीसीआई ने तय किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी क्‍वारंटीन से जुड़े नियमों के कारण कुछ शुरुआती दौर के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। घरेलू क्रिकेट के शुरू होने में देरी का मतलब है कि बीसीसीआई इस बार सिर्फ मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी का आयोजन हो पाएगा। इस टूर्नामेंट में 38 टीमें कुल 245 मैच खेलेंगी।

इस साल नहीं होगा विजय हजारे, दलीप ट्रॉफी और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन

इस साल नहीं होगा विजय हजारे, दलीप ट्रॉफी और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन

इतना ही नहीं बीसीसीआई ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन नहीं कराने का फैसला किया है। बीसीसीआई के अब तक के कार्यक्रम के अनुसार ईरानी कप का आयोजन कराने को लेकर कोई योजना नहीं है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह अस्थाई सूची है, जिसे तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के पास भेजा गया है।

खिलाड़ियों को करना होगा क्वारंटीन का ऐलान

खिलाड़ियों को करना होगा क्वारंटीन का ऐलान

गौरतलब है कि आईपीएल से खेलकर लौटने वाले खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के सरकारी नियमों के अनुसार 14 दिन तक क्‍वारंटीन रहना होगा।

अधिकारी ने कहा, ‘यह मुद्दा मुख्य रूप से उन खिलाड़ियों के साथ है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और टीम के साथ हैं और कुछ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर खिलाड़ी की टीम प्ले ऑफ से पहले ही बाहर हो जाती है तो भी वह तीन नवंबर से पहले वापस नहीं आ पाएंगे और 17 नवंबर तक क्‍वारंटीन में रहना होगा।'

रणजी फाइनल और आईपीएल में 3 हफ्ते का जरूरी

रणजी फाइनल और आईपीएल में 3 हफ्ते का जरूरी

गौरतलब है कि जो टीमें आईपीएल में प्लेऑफ में जगह बना ली होगी, उन्हें शुरुआती कुछ दौर के मुकाबलों से बाहर रहना पड़ेगा। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने फिलहाल यह मसौदा तैयार किया है जिसमें बदलाव भी हो सकता है।

बीसीसीआई के अगला आईपीएल मार्च के अंत से या अप्रैल की शुरुआत से भारत में कराने की उम्मीद है और ऐसे में रणजी फाइनल और आईपीएल की शुरुआत में तीन हफ्ते का ब्रेक जरूरी है, जिससे खिलाड़ी व्यस्त टूर्नामेंट से उबर सकें।

Story first published: Monday, August 10, 2020, 18:12 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+