For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: साउथैम्पटन टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुए बेन स्टोक्स

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच शुरु हुई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लिश टीम ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैनचेस्टर में खेले गये इस मैच में जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनने का काम किया। टेस्ट सीरीज के बाकी बचे 2 मैच अब साउथैम्पटन के मैदान पर 13 अगस्त और 21 अगस्त से खेले जायेंगे। वहीं टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।

और पढ़ें: इयान बिशप ने बताया किस पाकिस्तानी खिलाड़ी में दिखती है सचिन तेंदुलकर की झलक

इंग्लैंड के लिये पिछले कुछ समय से लगातार मैच विनर की भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स कुछ निजी पारिवारिक कारणों की वजह से टेस्ट सीरीज के बाकी बचे 2 मैचों से बाहर हो गये हैं। भले ही पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में बेन स्टोक्स वो प्रदर्शन नहीं कर सके थे जिसके लिये वह पिछले काफी समय से मशहूर हैं लेकिन टीम में उनकी जगह काफी अहम है।

और पढ़ें: जानें कैसे पहली बार खूबसूरत धनश्री से मिले युजवेंद्र चहल, प्यार से 'रोके' तक का सफर

न्यूजीलैंड जा रहे हैं बेन स्टोक्स

न्यूजीलैंड जा रहे हैं बेन स्टोक्स

ईसीबी ने बेन स्टोक्स के बाकी 2 मैचों से बाहर होने की पुष्टि करते हुए साफ किया है कि वह पारिवारिक कारणों के चलते इस सप्ताह के आखिर में न्यूजीलैंड जायेंगे। उल्लेखनीय है कि बेन स्टोक्स का परिवार न्यूजीलैंड में ही रहता है। खबरों की मानें तो बेन स्टोक्स के पिता ग्रेड स्टोक्स पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्‍ट से पहले बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके बाद से अब जाकर वह अपने घर वापस आ रहे हैं।

ईसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड स्टोक्स के परिवार के साथ सभी मीडिया से अनुरोध करता है कि वे इस समय परिवार की निजता का सम्मान करें।

पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा स्टोक्स का बल्ला

पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा स्टोक्स का बल्ला

गौरतलब है कि मैनचेस्टर में खेले गये पहले मैच के दौरान बेन स्टोक्स का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। जहां पहली पारी में वह खाता खोल पाने में नाकाम रहे तो वहीं दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन ही बना सके। इस बीच उन्होंने 11 रन देकर 2 विकेट जरूर चटकाये। बेन स्टोक्स पिछले काफी समय से इंग्लैंड के लिये मैच विनर की भूमिका निभा रहे हैं।

काफी समय से मैच विनर रहे हैं स्टोक्स

काफी समय से मैच विनर रहे हैं स्टोक्स

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अकेले बेन स्टोक्स ने अपने दम पर इंग्लैंड की टीम को वापसी कराई, जिसके बाद इंग्लैंड ने विंडीज को 2-1 से सीरीज में मात दी।

मैनचेस्टर में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में स्‍टोक्‍स ने 176 और नाबाद 78 रन की पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड को 2019 विश्व कप का फाइनल मैच और एशेज के दौरान चौथे टेस्ट मैच में भी अपने दम पर जीत दिलाने का काम किया था।

Story first published: Monday, August 10, 2020, 18:11 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+