पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पर क्या बोले सरफराज
नई दिल्ली। पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक के बाद एक लगातार मुकाबले जीतकर विश्व कप 2019 में अपनी जबरदस्त वापसी की है। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा है कि अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के कयास भी जोर पकड़ने लगे हैं। पाकिस्तान के अगले दो मुकाबले अपेक्षाकृत कमतर अफगानिस्तान और बांग्लादेश से है। अगर यह टीम दोनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो फिर विश्व कप में कुछ भी होना संभव है।

पाकिस्तान कुछ भी कर सकता है-
पाकिस्तान टीम के इस अलग अवतार पर हर ओर चर्चा हो रही है। अब लगभग सभी क्रिकेट पंडित यह मान रहे हैं कि यह अलग पाक टीम हो चुकी है जो काफी खतरनाक लग रही है। जब सरफराज अहमद से पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कुछ भी कर सकता है। मजेदार बात यह है कि सरफराज ने यह बात तब कही जब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच का टॉस हो रहा था। उसके बाद ना केवल पाक ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया बल्कि कीवी टीम का अपराजेय क्रम भी तोड़ दिया।

दिलचस्प हुई सेमीफाइनल की रेस
सरफराज ने टॉस के समय कहा, 'पाकिस्तान कुछ भी कर सकता है और हम मैच दर मैच के हिसाब से खेल रहे हैं, उम्मीद है हम अच्छा करेंगे।' इस दौरान सरफराज ने पाक टीम के फील्डिंग स्तर में सुधारने की जरूरत को भी बल दिया। हालांकि वे टीम के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा, 'आमिर को फॉर्म में वापसी करते हुए देखना अच्छा है। बाकी गेंदबाजों ने भी पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की। कैचिंग हमारे लिए एक चिंता की बात रही है। हमें उम्मीद है की आज (न्यूजीलैंड के मैच में) में हम इसको सुधार लेंगे।'

आसान हैं पाक के अगले मैच
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने विश्व कप के 33वें मुकाबले में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपने दरवाजे खुले रखे हैं। टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय रही न्यूजीलैंड ने यह पहली हार का स्वाद चखा है। इस हार ने विश्व कप 2019 को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है। यह कीवी टीम की जहां पहली हार है तो वहीं पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत है। पाकिस्तान ने सही समय पर फार्म वापसी का संकेत देते हुए कीवी टीम को 6 विकेटों से मात दे दी। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी इस जीत के हीरो रहे।
विराट के टॉस जीतते ही हो गया तय, विंडीज के खिलाफ पक्की है टीम इंडिया की जीत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
