For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गजों को पीछे छोड़ भारतीय महिला टीम के हेड कोच बने रमेश पोवार, इन 4 लोगों ने दिया था इंटरव्यू

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच के लिये गुरुवार को हुए इंटरव्यू का रिजल्ट आ गया है और बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नये हेड कोच का चयन कर लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को महिला टीम का हेड कोच चुना है। उल्लेखनीय है कि रमेश पोवार दूसरी बार भारतीय महिला हेड कोच का पदभार संभाल रहे हैं, इससे पहले वो साल 2018 में भी भारतीय महिला टीम के हेड कोच की भूमिका निभा जा चुके हैं, जहां पर दिसंबर 2018 में उन्हें एक विवाद के चलते डब्लयू वी रमन से रिप्लेस किया गया था।

2018 में खेले गये महिला टी20 विश्व कप के दौरान रमेश पोवार और पूर्व कप्तान मिताली राज के बीच विवाद देखने को मिला था जिसके चलते पोवार ने मिताली को सेमीफाइनल मैच से बाहर कर दिया था और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के सेमीफाइनल हार और मिताली राज के विवाद का मुआवजा पोवार को अपने पद से चुकाना पड़ा और बोर्ड ने उनकी जगह रमन को टीम का नये कोच नियुक्त किया था।

और पढ़ें: गाबा टेस्ट की हार को अब तक पचा नहीं पाये हैं टिम पेन, कहा- ध्यान भटकाने में माहिर है भारतीय टीम

भारतीय चयन समिति को चुनने वाली 3 सदस्यीय क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी की ओर से यह चयन किया गया जिसमें पूर्व महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाइक, मदन लाल और पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह का नाम शामिल है। सीएसी ने यह नियुक्ति डब्ल्यू वी रमन के कार्यकाल की समाप्ति के बाद लिया है जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने पिछले साल महिला टी20 विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।

भारत के लिये 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेल चुके रमेश पोवार ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की टीम की कोचिंग की थी। भारतीय महिला टीम के हेड कोच पद के लिये मौजूदा मुख्य कोच डब्ल्यू वी रमन, पूर्व कोच रमेश पवार, पूर्व क्रिकेटर अजय रात्रा और ऋषिकेश कानिटकर ने सीएसी के सामने इंटरव्यू देने का काम किया था। हालांकि रमेश पोवार ने बाकी सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी और 3 साल बाद दोबारा महिला टीम के हेड कोच के रूप में पद संभाला।

और पढ़ें: 3 कमजोरियां जो भारतीय टीम पर पड़ सकती हैं भारी, नहींं सुधरी तो WTC फाइनल में मिलेगी हार

गौरतलब है कि इस इंटरव्यू के दौरान अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर काफी चर्चा हुई, जिसमें टीम की बेंच स्ट्रेंथ को लेकर उनकी राय ली गई। आपको बता दें कि अगले साल होने वाले इस विश्व कप के साथ ही कई दिग्गज महिला खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर सकती हैं। इससे पहले भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां उसे एक टेस्ट मैच समेत 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है।

Story first published: Thursday, May 13, 2021, 18:03 [IST]
Other articles published on May 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+