चयनकर्ता पद के लिये इन 5 खिलाड़ियों में होगी जंग, अगरकर का नाम दरकिनार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के बीच मंगलवार को हुई बैठक में भारतीय चयनसमिति में खाली पड़े 2 सीटों के लिये 5 उम्मीदवारों के नाम का चयन कर लिया गया है। बीसीसीआई ने मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नायक की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति के साथ मंगलावर को पहली बार बैठक की और जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिये बुलाना है उनके नामों की छंटनी की।

और पढ़ें: यूसुफ का खुलासा, मिस्बाह उल हक की वजह से यूनुस से हुई लड़ाई, टीम में कराते थे गुटबाजी

मदनलाल के नेतृत्व वाली नई सीएसी ने इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से 5 नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं और जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन दो पदों के लिये कुल 44 आवेदन मिले थे।

और पढ़ें: BCCI ने घटाई IPL 13 की ईनामी राशि, जानें खिताब जीतने वाले को कितने रुपये मिलेंगे

इन 5 खिलाड़ियों का लिया जायेगा इंटरव्यू

इन 5 खिलाड़ियों का लिया जायेगा इंटरव्यू

चयनकर्ता पद के लिये बुलाये गये उम्मीदवारों की जानकारी देते हुए सीएसी चीफ मदन लाल ने कहा कि हमने आज बैठक की और पांच लोगों के नाम शॉर्टलिस्ट किए, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ये पांच लोग लक्ष्मण शिव रामकृष्णन, वेंकटेश प्रसाद, सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और राजेश चौहान हैं।

राष्ट्रीय चयनसमिति के दो पदों को भरने के लिये बुधवार को इंटरव्यू लिया जायेगा। चयनकर्ता पद पर बुलाये गये आवेदकों में 3 उम्मीदवार गेंदबाज हैं। पूर्व भारतीय स्पिनरों लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन और राजेश चौहान तथा मध्यम गति के गेंदबाज हरविदंर सिंह को भी साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है।

अजीत अगरकर के नाम को किया गया दरकिनार

अजीत अगरकर के नाम को किया गया दरकिनार

भारतीय क्रिकेट की राष्ट्रीय चयन समिति में गगन खोड़ा और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का कार्यकाल खत्म होने के बाद 2 पद खाली रह गये थे जिनके लिये 44 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस पद के लिये पूर्व भारतीय गेंदबाज अजीत अगरकर ने भी आवेदन किया था जिसके बाद उन्हें चीफ सेलेक्टर पद का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि सीएसी ने बाद में इस खिलाड़ी के नाम को दरकिनार कर दिया। आवेदन करने वालों में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया भी शामिल थे।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘अगरकर के नाम पर भी विचार किया गया लेकिन आखिर में सीएसी ने शिवा, प्रसाद, चौहान, जोशी और हरविंदर को बुलाने का फैसला किया। तीन अन्य चयनकर्ताओं (जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। '

सीएसी ने इस कारण अजित अगरकर के नाम पर नहीं किया विचार

सीएसी ने इस कारण अजित अगरकर के नाम पर नहीं किया विचार

गौरतलब है कि सीएसी की ओर से अजीत अगरकर के नाम को इंटरव्यू के लिये नहीं चुना जाना इस बात का भी संकेत है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की टीम में क्षेत्रीय भागीदारी को बढ़ाने की अपनी नीति पर कायम है। अगर इसी नीति के तहत चयन किया जाता है तो पंजाब और रेलवे की तरफ से खेलने वाले हरविंदर सिंह को गगन खोड़ा की जगह मध्य क्षेत्र की जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि शिवरामाकृष्णन, प्रसाद और जोशी में से किसी एक को एमएसके प्रसाद की जगह दक्षिण क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में चयनसमिति में रखा जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘भारत बहुत बड़ा देश है और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व जरूरी है। वेंकटेश प्रसाद को इस पद पर कुछ अनुभव है। वह जूनियर चयन पैनल का हिस्सा रह चुके हैं। इस 50 वर्षीय खिलाड़ी ने 33 टेस्ट और 161 वनडे खेलकर क्रमश: 96 और 196 विकेट लिये हैं।'

कुछ ऐसा है उम्मीदवारों का अनुभव

कुछ ऐसा है उम्मीदवारों का अनुभव

पचास वर्षीय शिवरामाकृष्णन ने नौ टेस्ट और 16 वनडे जबकि हरविंदर ने तीन टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं। दौड़ में शामिल दो अन्य उम्मीद्वारों चौहान और जोशी ने क्रमश: 21 टेस्ट और 35 वनडे तथा 15 टेस्ट और 69 वनडे खेले हैं।

नयी चयनसमिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करेगी। सीएसी की नियुक्ति 31 जनवरी को की गयी थी लेकिन उसकी पहली बैठक मंगलवार को हुई।

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 14:00 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+