For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने घटाई IPL 13 की ईनामी राशि, जानें खिताब जीतने वाले को कितने रुपये मिलेंगे

IPL 2020: BCCI cuts IPL playoff prize money by half & opening ceremony scrapped | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर टी20 फ्रैंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अपने 13वें सीजन के खर्चे में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। इसके अनुसार आईपीएल में खिताबी जीत के बाद टीम को मिलने वाली ईनामी राशि को पिछले साल की तुलना में आधा कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है।

और पढ़ें: इंजमाम उल हक ने किया विराट कोहली का बचाव, आलोचकों को दिया करारा जवाब, जानें क्या बोले

बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि आईपीएल 13 के लिये होने वाले खर्चे में कटौती (कॉस्ट कटिंग) के उद्देश्य से इंडियन प्रीमियर लीग के विजेता और उप-विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को पिछले सीजन के मुकाबले आधा करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: IND vs NZ: रोस टेलर ने उड़ाया विराट कोहली की गेंदबाजी का मजाक, जानें क्या बोले

बीसीसीआई ने आधी की ईनामी राशि

बीसीसीआई ने आधी की ईनामी राशि

पिछले साल आईपीएल 2019 में खिताबी विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये इनाम मिला था जिसे इस साल घटाकर 10 करोड़ कर दिया गया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों को सर्कुलर के जरिये दी है कि आईपीएल 2020 में चैंपियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की जगह अब सिर्फ 10 करोड़ रुपये मिलेंगे।

बीसीसीआई के लेटर के मुताबिक, 'खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है। चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपये की जगह 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। उप-विजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपये की जगह छह करोड़ 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।'

क्वालिफॉयर टीम को मिलेंगे इतने रुपये

क्वालिफॉयर टीम को मिलेंगे इतने रुपये

बीसीसीआई की ओर से जारी किये गये सर्कुलर के अनुसार आईपीएल 2020 में क्वॉलिफायर में पहुंचने वाली टीमों की राशि भी घटा दी गई है। अब क्वॉलिफायर में हारने वाली दो टीमों को 4 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी स्थिति में हैं। उनके पास अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके हैं। यही कारण है कि ईनामी राशि को लेकर यह फैसला किया गया।'

मैचों की मेजबानी करने वाले राज्य को मिलेंगे इतने पैसे

मैचों की मेजबानी करने वाले राज्य को मिलेंगे इतने पैसे

हालांकि इन सबके बीच आपीएल मैचों की मेजबानी करने वाले राज्यों की फीस में कटौती नहीं की गई है। जो भी राज्य मैचों की मेजबानी करेंगें उनको बीसीसीआई और फ्रैंचाइजी की ओर से 50-50 लाख रुपये मिलेंगे। मतलब मेजबानी करने वाले राज्य को 1 करोड़ रुपये मिलेगा।

यह भी पता चला है कि बीसीसीआई के मध्य स्तर के कर्मचारियों को पहले की तरह उन एशियाई देशों (श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई) की यात्रा के लिए विमान का बिजनेस क्लास का टिकट नहीं मिलेगा जहां उड़ान का समय आठ घंटे से कम है।

आईपीएल का का पहला मैच इस बार 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 12:30 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+