Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 पर मंडरा रहा है फिक्सिंग का साया, खिलाड़ी ने की ACU से शिकायत

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन इस समय संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है, जहां से फैन्स को लगातार एक से बढ़कर रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। अब तक खेले गये 16 मैचों में फैन्स को 2 बार सुपरओवर देखने का भी मौका मिला। हालांकि इस दौरान दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग पर एक बार फिर से मैच फिक्सिंग का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में खेल रहे एक खिलाड़ी ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट से शिकायत की है कि किसी बाहरी शख्स ने उनसे मैच फिक्सिंग के लिये संपर्क साधा है।

हालांकि यह शिकायत किस खिलाड़ी ने की हैं बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस साल का आईपीएल बायोबबल में खेला जा रहा है जिसके बाद एसीयू का मानना था कि इस बार कोई भी अंजान शख्स खिलाड़ी के सीधा संपर्क साध नहीं पायेगा लेकिन खिलाड़ी की शिकायत के बाद यह मामला चौंका देने वाला है।

और पढ़ें: RR vs RCB: राजस्थान को हरा कर टॉप पर पहुंची आरसीबी, यह 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो

बीसीसीआई के एसीयू चीफ अजित सिंह ने इस बारे में बात करते हुए पीटीआई से पुष्टि की है कि हां एक आईपीएल खिलाड़ी ने अंजान आदमी की ओर से फिक्सिंग के लिये संपर्क साधने की बात कही है।

उन्होंने कहा, 'हम उस आदमी के बारे में पता कर रहे हैं लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के चलते हम उस खिलाड़ी के बारे में अभी किसी को नहीं बता सकते।'

एसीयू का मानना है कि चूंकि यह खिलाड़ी इस साल बायो-बबल के अंदर खेल रहे हैं तो ऐसे में खिलाड़ियों से मैच फिक्सर्स ऑनलाइन माध्यम के जरिये मैच फिक्स करने की पेशकश कर सकते हैं और इस मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है लेकिन इश खिलाड़ी ने तुरंत एंटी करप्शन यूनिट को उसकी जानकारी दे दी है।

और पढ़ें: RR vs RCB: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, 37वां अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास

आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान एंटी करप्शन यूनिट एक खास सेशन चला रही है जिसमें खिलाड़ियों को इसके प्रति जागरुक किया जा रहा है।

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 23:24 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+