For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एमएस धोनी के भविष्य पर हरभजन का बड़ा बयान, कहा- नीली जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पूर्व कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से गुरुवार को खिलाड़ियों के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी होने के बाद से लगातार विवाद चल रहा है। फैंस के गुस्से का शिकार बीसीसीआई को #ShameonYouBCCI का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पर बोर्ड लगातार सफाई दे रहा है कि इस करार का एमएस धोनी के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि इन सब के बीच सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी की भविष्य की योजनाओं पर टिकी हुई है।

और पढ़ें: BCCI contracts: सालाना करार से बाहर होते ही मैदान पर वापस पहुंचे एमएस धोनी

इस बीच भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि 2019 विश्व कप धोनी की ओर से देश के लिये खेला गया आखिरी टूर्नामेंट था। हरभजन सिंह के इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है क्योंकि उन्होंने दावा किया है कि एमएस धोनी अब दोबारा भारत की नीली जर्सी में नहीं दिखाई देंगे।

और पढ़ें: सिर्फ धोनी ही नही इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी छिना है BCCI Contract, जानें क्या होता है यह करार

देश के लिये अब और नहीं खेलेंगे एमएस धोनी

देश के लिये अब और नहीं खेलेंगे एमएस धोनी

हरभजन सिंह ने सभी को चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी अब दोबारा भारतीय टीम से खेलेंगे। उन्होंने 2019 विश्व कप तक खेलने का निश्चय किया था। वह जाहिर तौर पर आईपीएल के लिये तैयारी कर रहे होंगे।

हरभजन ने कहा,' मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी अब कभी भी भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे। वह 2019 विश्व कप तक खेलना चाहते थे। वह अब आईपीएल की तैयारी कर रहे होंगे।

आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिलेगा करार

आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिलेगा करार

पिछले साल बीसीसीआई की ओर से ए कैटिगरी में अनुबंधित एमएस धोनी को बीसीसीआई ने इस साल अपनी इस लिस्ट में जगह नहीं दी है। हालांकि इस लिस्ट पर बवाल होने के बाद बीसीसीआई ने साफ किया कि इस लिस्ट किसी भी खिलाड़ी का भविष्य तय नहीं हो जाता, धोनी अब भी अपने प्रदर्शन के दम पर टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

इस पर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हैं, तब भी उनके टीम में वापस आने की संभावना बेहद कम है।

अब नीली जर्सी में नहीं दिखाई देंगे एमएस धोनी

अब नीली जर्सी में नहीं दिखाई देंगे एमएस धोनी

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए जब हरभजन सिंह से धोनी की टी20 विश्व कप में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह अब कभी आपको नीली जर्सी में दिखाई देंगे।

जब हरभजन से पूछा गया कि क्या धोनी विश्व टी20 में खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है तो हरभजन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह अब भारत के लिए दोबारा कभी खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह 2019 विश्व कप तक ही खेलेंगे। वह आईपीएल की तैयारी कर रहे होंगे।'

आईपीएल में प्रदर्शन के बावजूद धोनी की राह मुश्किल- भज्जी

आईपीएल में प्रदर्शन के बावजूद धोनी की राह मुश्किल- भज्जी

हरभजन से जब पूछा गया कि धोनी के पास आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत की विश्व टी20 टीम में जगह बनाने का मौका होगा तो उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि धोनी का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहेगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगर वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो भी वह भारत के लिए खेल पाएंगे। '

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो क्या आप पंत को अंतिम एकादश से हटा देंगे?

Story first published: Friday, January 17, 2020, 8:30 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+