आखिरी विश्व कप मैच खेलने के बाद क्रिस गेल का छलका दर्द, यह सपना रह गया अधूरा
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप 2019 का सफर अफगानिस्तान को हराकर समाप्त किया। साल 1970 से लेकर 1990 तक अपना खाैफ पैदा करने वाली विंडीज टीम इस विश्व कप में कुछ खास नहीं कर सकी। जेसन होल्डर की कप्तानी में टीम 9 मैचों में 5 अंक ही बटोर सकी। विंडीज सेमीफाइनल से दूर तो रहे लेकिन उन्हें झटका उस समय भी लगा जब अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच को क्रिस गेल ने अपना आखिरी विश्व कप मैच घोषित किया।

क्रिस गेल का छलका दर्द
39 साल के गेल का यह आखिरी विश्व कप रहा। वो इसमें किए गए प्रदर्शन से निराश दिखे। उनका सपना था कि वो ट्राॅफी को अपने हाथों में थामें जो पूरा नहीं हुआ। मैच के बाद गेल ने कहा कि, ''विश्व कप मेरे दृष्टिकोण से अच्छा नहीं था, लेकिन इसके बारे में हम कुछ नहीं कर सकते। यह निश्चित रूप से मेरा आखिरी विश्व कप है। ऐसे में मुझे ट्रॉफी उठाना पसंद होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मजेदार था ... जिंदगी चलती रहती है। मैं इस पल क्या महसूस कर रहा हूं वो शब्दों में बयां नहीं हो सकता।''

अब इनपर है भविष्य
इसके अलावा गेल ने यह भी बताया कि काैन से खिलाड़ियों पर आगे जिम्मेदारी होगी। गेल ने कहा कि भविष्य निश्चित रूप से शिमरोन हेटिमर, शाई होप, निकोलस पूरन के साथ उज्ज्वल दिखता है। वे झंडे को आगे ले जाएंगे। उनके पास जेसन होल्डर जैसा एक युवा कप्तान है।
सचिन और कोहली में काैन है फेवरेट? ब्रायन लारा ने दिया यह जवाब

अभी खेलते रहेंगे मैच
गेल ने यह भी साफ कर दिया कि वो अभी क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। गेल ने कहा, ''मेरे पास कुछ और मैच हैं, तो देखते हैं क्या होता है। भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेलना है, कुछ टीएलपी, सीपीएल और कनाडा टी 20 जैसे टूर्नामेंट खेलने हैं।'' बता दें कि गेल ने 9 मैचों में 242 रन बनाए हैं।
तेंदुलकर ने सुंदर पिचाई की तस्वीर शेयर कर पूछा- 'क्या ये सुंदर पिक है' तो मिला यह जवाब
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
