Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन और कोहली में काैन है फेवरेट? ब्रायन लारा ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली माैजूदा समय में प्रदर्शन के कारण सभी को अपनी ओर खींचे हुए हैं। उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है। विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने बयान देते हुए बताया कि सचिन और कोहली में उनका काैन फेवरेट है। लारा को मुंबई के नेरुल में डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान में मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दाैरान उन्होंने सचिन और कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि सचिन उनके फेवरेट हैं।

कोहली सर्वश्रेष्ठ पर सचिन फेवरेट

कोहली सर्वश्रेष्ठ पर सचिन फेवरेट

लारा ने विराट कोहली की तुलना रन मशीन से की और कहा कि जहां तक विभिन्न प्रारूपों में बल्लेबाजी की बात है तो भारतीय कप्तान दुनिया के बाकी खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा आगे है। सचिन हालांकि लारा के सर्वकालिक पंसदीदा खिलाड़ियों में शुमार रहेंगे, लेकिन उन्होंने कहा, ''वर्तमान युग में कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं। कोहली एक रन मशीन है, लेकिन माफ करना सचिन तेंदुलकर मेरी पसंद बने रहेंगे।' बता दें कि लारा के नाम टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 400 रन का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है।'

अब बांग्लादेश को हराकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकता पाकिस्तान, जानिए क्यों?

सचिन ने बाहरी पिचों पर सही खेला

सचिन ने बाहरी पिचों पर सही खेला

लारा ने कहा कि अगर आज भारतीय बल्लेबाज दूर श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो यह तेंदुलकर की वजह से है, जिन्होंने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया। लारा ने कहा, "सचिन का खेल पर जो प्रभाव है, वह अविश्वसनीय है, क्योंकि उन्होंने उस समय में ऐसा प्रदर्शन किया जब माना जाता था कि भारतीय बल्लेबाज भारतीय सरजमीं और भारतीय पिचों के बाहर इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते, लेकिन सचिन हर सतह पर अच्छे थे और सभी भारतीय बल्लेबाज आज हर एक धरातल पर अच्छे हैं, मुझे लगता है कि सिर्फ इसलिए कि उन्होंने सचिन की)किताब में से एक पेज पड़ा है।"

कोहली और दुनिया के बीच में अंतर

कोहली और दुनिया के बीच में अंतर

इसके आगे लाना ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि खेल के सभी प्रारूपों में विराट कोहली और पूरी दुनिया के बीच में काफी बड़ा अंतर है। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में चार शतक जड़े हों, जानी बेयरस्टो या कोई और भी हो, लेकिन अगर आप किसी को टी20, टी10, 100 गेंद (क्रिकेट) या टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हो तो आज यह विराट कोहली होंगे।

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 23:01 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+