For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो क्या भारत से टी20 विश्व कप की मेजबानी छिनना हुआ तय, BCCI ने की ICC से खास मांग

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप बहुत तेजी से देखने को मिल रहा है। इस महामारी के चलते बीसीसीआई को आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही रोकना पड़ा तो वहीं पर इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में खेली जाने वाली टी20 विश्व कप प्रतियोगिता की मेजबानी पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। आईसीसी को टी20 विश्व कप को भारत में आयोजित कराने या न कराने को लेकर फैसला एक जून को होने वाली बैठक में लेना है। हालांकि शनिवार को बीसीसीआई के सदस्यों की सालाना आम बैठक के दौरान कई बड़े फैसले लिये गये जिसमें टी20 विश्व कप की मेजबानी बड़ा मुद्दा रहा।

इस बैठक के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को भारत के बजाय यूएई में आयोजित कराने का फैसला कर लिया है जिसका आयोजन 20 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच कराया जा सकता है। बीसीसीआई के आईपीएल को यूएई में आयोजित कराने के फैसले ने टी20 विश्व की मेजबानी को लेकर भारत के दावे पर भी सवाल खड़ा कर दिया है और विशेषज्ञों की मानें तो इससे टी20 विश्व कप का यूएई में आयोजित होना तय नजर आता है।

और पढ़ें: रॉबिन उथप्पा ने याद किया धोनी से जुड़ा 14 साल पुराना किस्सा, जब पीटरसन को कहा था चुप रहो

रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड आईपीएल के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन उस जगह कराना चाहता था जहां पर खेलने के बाद खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के बायोबबल में प्रवेश करने में ज्यादा दिक्कत न हो, ऐसे में जो खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनेंगे उनके लिये टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद टी20 विश्व कप में भाग लेना उस वक्त ज्यादा आसान होगा जब यह टूर्नामेंट भारत के बजाय यूएई में आयोजित कराया जाये। हालांकि बीसीसीआई की ओर से दिये गये बयान के अनुसार वह इतनी आसानी से टी20 विश्व कप की मेजबानी को छोड़ने के विचार में नहीं है।

बीसीसीआई की ओर से दिये गये बयान के अनुसार बोर्ड 1 जून को होने वाली बैठक में आईसीसी से मैचों की मेजबानी को लेकर कुछ और समय मांगेगा, ताकि भारत में इसके आयोजन पर फैसला साफ हो सके। हालांकि आईपीएल को यूएई में कराने के फैसले ने काफी हद तक टी20 विश्व कप की मेजबानी को यूएई और ओमान की संयुक्त मेजबानी की ओर सौंपने का इशारा किया है।

और पढ़ें: धोनी, रोहित या कोहली, माइकल वॉन ने बताया किसकी कप्तानी में IPL खेलना करेंगे पसंद

आपको बता दें कि बीसीसीआई आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैचों के आयोजन के लिये 25 दिन की विंडो तलाश कर रही है, जिसमें प्लेऑफ समेत फाइनल खिलाया जा सके। बीसीसीआई टी20 विश्व कप के लिये आईसीसी के सामने जून के आखिर और जुलाई की शुरुआत तक का समय मांगने वाली है, ताकि पूरी तरह से इसकी मेजबानी पर फैसला लिया जा सके।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 15:28 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+