रज्जाक ने भारत की हार पर चढ़ाया धार्मिक रंग, केवल शमी को धर्म विशेष के लिए सराहा
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक, हार्दिक पांड्या को दुनिया का आला ऑलराउंडर बनाने की बात करने की चलते चर्चाओं में आए थे। इस दौरान उनको तारीफ से ज्यादा लोगों का मजाक ज्यादा झेलना पड़ा था। बहरहाल यह चार रोज पुरानी बात लोग भूल जाते इससे पहले ही रज्जाक ने फिर से एक और बात बोल दी है। इस बार रज्जाक ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। बर्मिंघम में हुए इस मैच में भारत 31 रनों से हार गया था।

रज्जाक ने भारत की हार को दिया धार्मिक रंग
भारत की इस हार पर रज्जाक ने अपना विश्लेषण ऐसे किया है कि जैसे भारत ने जानबूझकर यह मैच हारा है और शमी को छोड़कर टीम के सभी खिलाड़ी एक खास वजह से यह मैच हारना चाहते थे। रज्जाक ने इस मामले को पूरी तरह से धार्मिक रंग से रंगते हुए इस तरह से कहा कि शमी को छोड़कर भारतीय टीम के सभी साथियों ने पाकिस्तान को हारने के लिए यह मैच इसलिए हारा क्योंकि बाकी सभी भारतीय खिलाड़ी हिंदू हैं। आपको बता दें कि शमी ने इस मैच में पांच विकेट लिए थे।
|
क्या बोला रज्जाक ने-
इस मैच में भारत की जीत के लिए पाकिस्तान इसलिए दुआ कर रहा था क्योंकि उसकी टीम का हित पूरी तरह से इंग्लैंड की हार के साथ जुड़ा हुआ था। ऐसे में भारत की हार के साथ ही पाकिस्तान में इसका अलग-अलग तरह से विश्लेषण शुरू हो गया है। पाकिस्तान के एक चैनल जियो टीवी पर एक पेनलिस्ट के तौर पर बात करते हुए रज्जाक ने यह बात बोली। रज्जाक ने यहां पर साफ कहा है कि भारत का गेंदबाज अटैक बेस्ट है, बुमराह नंबर एक गेंदबाज है। चहल भी विकेट टेकर हैं लेकिन अपना काम केवल शमी ने किया। रज्जाक बोले- 'शमी ने तो अपना काम कर दिया। अच्छी बात यह है कि वो हैं भी मुसलमान। ठीक है खेलते इंडिया की ओर से हैं।'

क्या मायने हो सकते हैं रज्जाक इस बयान के ?
अभी तक सोशल मीडिया पर पाक क्रिकेट फैंस ने जरूर मैच फिक्सिंग जैसी बातें की थी लेकिन ये पहली बार है जब कोई क्रिकेटर इस मामले को सीधा हिंदु-मुसलमाल वाले सांप्रादायिक रंग में रंगाने की कोशिश करने लगा है। यहां तक कि पाकिस्तान के ही एक चर्चित पत्रकार साज सादिक ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा है कि उन्हें यह समझ नहीं आता भारतीय गेंदबाजी अटैक के प्रदर्शन की बात करते हुए धर्म का जिक्र क्यों किया गया? वैसे रज्जाक की हालिया गतिविधियों को ध्यान खींचने की एक व्यक्तिगत कोशिश भी माना जा रहा है।
भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिलदेव BCCI से क्यों नहीं लेते हैं पेंशन?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
