For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने बताया कब होगा IPL 2021 का मेगा ऑक्शन, टीमों को भेजी जानकारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन समाप्त हो चुका है जिसके बाद बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में ही करेगा और इसे अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित कराया जायेगा। हालांकि इस बीच इस बात पर अभी तक कोई एक राय नहीं बन पाई है कि 14वें सीजन से पहले इस सीजन के लिये खिलाड़ियों की नीलामी के लिये मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जायेगा या नहीं। बीसीसीआई की तरफ से इस सवाल का जवाब दिया जाना बाकी है लेकिन बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी जरूर दे दी है कि वह इस बात पर कब तक फैसला लेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर सभी टीमों को सूचित कर दिया गया है कि दिसंबर के दूसरे हफते में बीसीसीआई खिलाड़ियों की मेगा नीलामी के मुद्दे पर फैसला लेगी।

और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया IPL में क्यों सबसे ज्यादा कामयाब है मुंबई की टीम, जानें कारण

बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ' बोर्ड के पास अगले सीजन का आयोजन कराने का समय कम है लेकिन हर कोई चाहता है कि अगले सीजन के लिये एक मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना चाहिये। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस मुद्दे पर अगले 3 से 4 हफ्तों में अपना फैसला बता देगी।'

हालांकि बीसीसीआई के अधिकारी ने आईपीएल में नई टीम लाने के मुद्दे पर कोई नई बात नहीं की और कहा कि अभी इस मुद्दे पर बात करना जल्दबाजी है। गौरतलब है कि अगर अगले साल की नीलामी के लिये बीसीसीआई मेगा ऑक्शन कराने का फैसला लेती है तो इससे सबसे ज्यादा फायदा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ही होगा।

उल्लेखनीय है कि इस सीजन सीएसके की टीम पहली बार प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर पाने में नाकाम रही है। जिसके बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने कहा था कि वह अगले ऑक्शन में उनकी टीम के भविष्य को देखते हुए नई टीम खड़ी करने की ओर ध्यान देने पर है।

और पढ़ें: पटाखे न जलाने की अपील पर बुरा ट्रोल हुए विराट कोहली, लोगों ने वीडियो शेयर कर बताया 'Hypocrite'

आपको बता दें कि सीएसके के टीम मैनेजमेंट ने इशारा किया है कि बीसीसीआई ने उनसे मेगा ऑक्शन को लेकर बात की है। सिर्फ सीएसके की टीम ही नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें भी नीलामी के लिये बीसीसीआई से बात कर चुकी हैं।

वहीं खबरों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें मेगा ऑक्शन के पक्ष में नहीं हैं, हालांकि बीसीसीआई इस को लेकर दिसंबर में फैसला सुनायेगा।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 6:09 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+