फ्रेंच ओपन: क्ले कोर्ट पर एक बार फिर फेडरर पर भारी पड़े नडाल, सेमीफाइनल में दी मात
नई दिल्ली। क्ले कोर्ट के बेताज बादशाह कहे जाने वाले स्पेनिश सुपरस्टार राफेल नडाल ने एक बार फिर से स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया। क्ले कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में नडाल ने एक बार खुद का आधिपत्य साबित करते हुए फेडरर को फ्रेंच ओपन के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में हरा दिया। यह साल का दूसरा ग्रेंड स्लैम था जहां पर नडाल एक बार फिर से बाजी मार ले गए।
विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा विजेता नडाल ने वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी। ये मैच दो घंटे 25 मिनट तक चला। इसी के साथ नडाल ने अपना 12वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के लिए फाइनल में कदम रख लिया है, जहां उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
यह खबर भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले सचिन ने भारत को दी 'चेतावनी'
नडाल की फेडरर के खिलाफ ये 24वीं जीत है। फेडरर, नडाल पर सिर्फ 15 जीत ही दर्ज कर पाए हैं और इनमें से अधिकतर हार्ड या ग्रास कोर्ट पर आई हैं। क्ले कोर्ट पर फेडरर सिर्फ दो बार ही नडाल से जीत पाए हैं, जबकि 14 बार नडाल ने बाजी मारी है।
इस जीत के बाद नडाल ने कहा, 'रोजर के साथ यहां खेलना शानदार था। मैं उन्हें बधाई देता हूं कि 37 साल की उम्र में भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचे। यह अविश्वसनीय है। मैं यहां के प्रशंसकों का भी धन्यवाद करता हूं क्योंकि उनके समर्थन से मैं फिर से फाइनल में पहुंच गया। रोजर के साथ खेलना सम्मान की बात है और उनके साथ मैच हमेशा मुश्किल होता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
