Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले के जन्मदिन पर बीसीसीआई की 'शर्मनाक हरकत', बाद में सुधारी गलती

नई दिल्ली। आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो तमाम दिग्गज क्रिकेटर कुंबले को अपने ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक गलती कर दी।

बीसीसीआई ने कुंबले को जन्मदिन पर बधाई तो दी लेकिन जल्द ही उस ट्वीट को हटा लिया। दरअसल बीसीसीआई ने ट्वीट कर कुंबले को बधाई देते हुए केवल 'पूर्व गेंदबाज' कहकर संबोधित किया।

अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) के बाद तीसरे सबसे सफल गेंदबाज, जिनके नाम 619 विकेट हैं। अनिल कुंबले के 18 साल (1990-2008) के करियर में क्रिकेट से जुड़ा कोई विवाद सामने नहीं आया था लेकिन टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही उन पर आरोपों की बौछार सी होने लगी। टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर कप्तान विराट कोहली के साथ बहुचर्चित मतभेदों के बीच कुंबले को इसी साल जून में इस्तीफा देना पड़ा।

हालांकि बीसीसीआई के इस ट्वीट के बाद फैंस ने जमकर लताड़ लगाई। हालांकि बीसीसीआई ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और कुंबले को 'पूर्व कप्तान' और 'महान' गेंदबाज करार दिया।

इसे भी पढ़ेंः- हैप्पी बर्थडे कुंबलेः देश का वो खिलाड़ी जिसने सिखाया पाकिस्तान को कैसे हराते हैं

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+