Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब विराट के बाउंड्री जड़ने पर अनुष्का ने पूछा ये फॉर का सिग्नल क्या होता है, VIDEO वायरल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर एक स्लॉट के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया को अब मंगलवार को न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला खेलना है। यह विश्व कप 2019 में पहली बार होगा जब दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इससे पहले इनके बीच हुआ लीग मैच बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया था। टीम इंडिया की लय जबरदस्त चल रही है और खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए उनके परिवार भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इन्हीं में एक हैं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा जो इस पति का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ हैं।

कैमरे में कैद हुआ अनुष्का का रिएक्शन

कैमरे में कैद हुआ अनुष्का का रिएक्शन

अनुष्का शर्मा को विराट और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में देखा गया। 6 जुलाई को हुए मैच में भारत ने लंका पर 7 विकेट की आसान जीत हासिल कर ली थी। जैसे-जैसे भारतीय टीम चौके या छक्के लगाती तो कैमरे की नजर अनुष्का शर्मा के रिएक्शन पर पहुंच जाती। खासकर जब विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए तो कैमरे की नजर जैसे अनुष्का पर आकर ही थम गई। इसी बीच कैमरे में अनुष्का का ऐसा रिएक्शन कैद हो गया है जो सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रहा है।

VIDEO- ये चौके का सिग्नल क्या होता है?

दरअसल यह भारतीय पारी का 31वां ओवर चल रहा था और विराट कोहली ने चौका मारकर अपना खाता खोला था। यह कोहली के पसंदीदा क्लास शॉट्स में से एक है। अनुष्का ने जैसे ही यह शॉट देखा तो तालियां बजाकर पति के लिए अभिनंदन किया। लेकिन तालियां बजाने के दौरान ही उन्होंने अपने पास बैठे व्यक्ति से पूछा- ये चौके का सिग्नल क्या होता है? उसके बाद उन्होंने हाथ से चौके का इशारा करके अपने इस बात की पुष्टी भी की कि चौके का इशारा कुछ इस तरह से होता है।

अभी तक कई मैच देख चुकी हैं अनुष्का

अभी तक कई मैच देख चुकी हैं अनुष्का

जाहिर है कि यह बहुत ही हैरानी भरी बात है। इस पर अनुष्का के पास बैठा व्यक्ति भी हंस पड़ा और बाद में अनुष्का की भी हंसी छूट गई। ताज्जुब इस बात का है कि अनुष्का कई मौकों पर विराट की बल्लेबाजों को स्टेडियम में देख चुकी हैं। उनके पति खुद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं लेकिन अनुष्का को अभी तक यह नहीं पता था कि चौके का इशारा क्या होता है।

जडेजा और मांजरेकर के बीच विवाद पर रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+